फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The VHP said- Hindu society will not wait for eternal peace for Ram temple

विहिप ने कहा-राममंदिर के लिए अनंतकाल तक प्रतीक्षा नहीं करेगा हिंदू समाज

Fri, 28 Sep 2018 05:23 PM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Sep 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
The VHP said- Hindu society will not wait for eternal peace for Ram temple
vhp

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद मामले में 29 अक्टूबर से सुनवाई शुरू करने को कहा है। लेकिन इसके पहले ही दिल्ली में हिंदू संतों की उच्चाधिकारी कमेटी की बैठक होनी तय हुई है। यह बैठक पांच अक्टूबर को होनी है।  इसमें हिंदू संत मंदिर निर्माण से संबंधित कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का।

विज्ञापन


विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने शुक्रवार को अमर उजाला से कहा कि हिंदू समाज 1950 से ही राममंदिर के लिए न्यायालय की ठोकरें खा रहा है। न्याय के नाम पर उसे हमेशा तारीख पर तारीख ही मिलती रही है।
विज्ञापन


लेकिन राममंदिर के लिए हिंदू समाज अनंतकाल तक इंतजार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पांच अक्टूबर को हिंदू संतों के उच्चाधिकार कमेटी की बैठक में राममंदिर निर्माण से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। संतों के समक्ष किसी भी फैसले को लेने का पूरा अधिकार सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विहिप नेता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 29 अक्टूबर से इस मामले की सुनवाई शुरू करने को कहा है, लेकिन अदालत ने यह  साफ नहीं किया है कि इस मामले की सुनवाई रोजाना के आधार पर होगी या फिर उसे तारीखों के जाल में उलझना पड़ेगा।

यही कारण है कि अब समाज का धैर्य चुकने लगा है और अब वह इस पर कोई निर्णायक कदम चाहता है। उन्होंने कहा कि राममंदिर आंदोलन का यह सकारात्मक प्रभाव हो गया है कि अब तक हर जगह झुक जाने वाले हिंदू समाज ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है।


वह प्रतिकार करना सीख गया है। ऐसे माहौल में वह राममंदिर के लिए अब और इंतजार नहीं करना चाहता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि विहिप अदालत के सामने मामले की गंभीरता को देखते हुए रोजाना सुनवाई की अपील दोबारा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed