फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The trial judge in the case denied Shicshamitr UP , defers hearing

यूपी शिक्षामित्र मामले में जज ने किया सुनवाई से इनकार, सुनवाई टली

Thu, 28 Jul 2016 03:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Jul 2016 03:27 AM IST
विज्ञापन
The trial judge in the case denied Shicshamitr UP , defers hearing
कलेक्ट्रेट में लंबित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।

यूपी के शिक्षामित्रों द्वारा बड़ी संख्या में लिखी जाने वाली चिठ्ठीयों पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इन चिठ्ठीयोंको रद्दी की टोकरी में जगह मिल रही है।

विज्ञापन


बुधवार को सुनवाई केदौरान न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यामयूर्ति रोहिंग्टन एफ नरीमन की पीठ ने कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षामित्र अंग्रेजी और हिन्दी में सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिख रहे हैं। इस बात से नाराज पीठ ने कहा कि ऐसे पत्र लिखने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन


पीठ ने कहा कि इसके लिए रद्दी की टोकरी बनाई गई हैं, सभी चिठ्ठीयां वहां जा रही हैं। वास्तव में सुप्रीम कोर्ट यह संदेश देना चाह रही है कि भावुक पत्रों से मामले पर कोई असर नहीं पडने वाला है। वहीं बुधवार को इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी, क्योंकि न्यायमूर्ति रोहिंग्टन एफ नरीमन ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति इस मामले में पूर्व में बतौर वकील जिरह कर चुके हैं। अब इस मामले की सुनवाई 24 अगस्त को होगी। मालूम हो कि पिछली सुनवाई के दौरान अदालत कक्ष में भारी संख्या में शिक्षामित्रों की मौजूदगी पर पीठ ने कहा था कि अगली सुनवाई से एक भी शिक्षामित्र अदालत में नहीं आना चाहिए।


पीठ ने कहा कि भारी संख्या में शिक्षामित्रों की उपस्थिति से अदालती कार्यवाही संभव नहीं है। पीठ ने यह भी कहा था कि सुनवाई केवक्त कई शिक्षामित्रों हाथ जोड़कर खड़े रहते हैं। कई रोनी सूरत बनाकर खड़े होते हैं। ऐसी स्थिति में सुनवाई संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed