{"_id":"61f290c6d3deb4372c2b10c5","slug":"the-travel-of-assam-cm-with-22-vehicles-created-a-lot-of-problems-for-people-so-the-number-of-vehicles-in-the-convoy-has-reduced-to-six-cm-himanta-biswa-sarma","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: दो उग्रवादी संगठनों ने आत्म समर्पण किया, असम के मुख्यमंत्री के सामने डाले हथियार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: दो उग्रवादी संगठनों ने आत्म समर्पण किया, असम के मुख्यमंत्री के सामने डाले हथियार
Thu, 27 Jan 2022 06:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 27 Jan 2022 06:02 PM IST
सार
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 22 वाहनों के साथ असम के सीएम की यात्रा ने लोगों के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा कीं, इसलिए काफिले में वाहनों की संख्या घटकर छह कर दी गई है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा
- फोटो : एएनआई
विस्तार
यूनाइटेड गोरखा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (यूजीपीओ) और तिवा लिबरेशन आर्मी (टीएलए) से जुड़े 246 आतंकियों ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के सामने औपचारिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया। यूजीपीओ के 169 और टीएलए के 77 आतंकियों का समाज की मुख्यधारा में स्वागत करते हुए बिस्व सरमा ने बताया कि बराक घाटी में सक्रिय ब्रू-रियांग दो और आतंकी गुट फरवरी में हथियार डाल देंगे।
विज्ञापन
दोनों गुटों के आतंकियों ने अपने 277 हथियार, 720 कारतूस और ग्रेनेड सीएम के सामने डाले। बिस्व शर्मा के मुताबिक, अब राज्य में केवल उल्फा (इंडिपेंडेंट) और कामतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) आतंकी गुट ही सक्रिय हैं। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि 22 वाहनों के साथ असम के सीएम की यात्रा ने लोगों के लिए बहुत सारी समस्याएं पैदा कीं, इसलिए काफिले में वाहनों की संख्या घटकर छह कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
असम में पैराशूट से गिर पैराग्लाइडर की जान गई
तिनसुकिया जिले में डिब्रू नदी के किनारे अस्थायी रूप से बनाए गए रिजॉर्ट में पैराग्लाइडिंग के दौरान पैराशूट न खुलने के कारण पर्यटक 35 साल के मनोज गोगोई की मौत हो गई। डिब्र्ू-साइखोवा नेशनल पार्क के पर्यावरण संवेदी क्षेत्र में डिब्रू नदी के किनारे गुइजान में यह रिजॉर्ट अस्थायी रूप से बनाया गया था। यहां कई साहसिक खेलों का आयोजन कराया जाता था।
पंकज गोगोई के पैराग्लाइडिंग करते समय इसे खींच रही जीप रेत में धंस गई। इससे पंकज बुरी तरह घायल हुए। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध रूप से बनाए गए रिजॉर्ट का मालिक भाजपा का नेता है। एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, इस रिजॉर्ट के खिलाफ कई बार सरकारी अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कुछ दिन पहले ही वन विभाग की टीम ने भी रिजॉर्ट का निरीक्षण किया था, लेकिन कुछ नहीं किया गया।
राज्य में कोरोना के 3677 केस
असम में कोरोना वायरस के 3,677 नए मामले सामने आए। इस दौरान 4,545 मरीज डिस्चार्ज हुए और 20 लोगों की कोरोना से मौत हुई। कुल मामले 7,08,530 और कुल रिकवरी 6,65,629 हैं। यहां अब तक कुल मौतें 6,379 और सक्रिय मामले 35,175 हैं।