COVID-19 update : देश में कोरोना के नए स्ट्रेन के मामलों की संख्या बढ़कर 96 पहुंची
देश में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित होने वाले मरीजों की कुल संख्या सोमवार को 96 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
The total number of persons found infected with the mutant UK strain of COVID-19 is 96: Health Ministry
— ANI (@ANI) January 11, 2021
ब्रिटेन में मिला कोरोना का यह नया स्ट्रेन भारत समेत अब तक दुनिया के कई देशों में फैल चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों को उनके राज्यों में कोरोना केयर केंद्रों में अलग-अलग कमरों में आइसोलेशन में रखा गया है। इनके परिजनों और निकट संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है। सभी की सेहत पर लगातार नजर भी रखी जा रही है।
माना जा रहा है कि कोरोना का नया स्ट्रेन ज्यादा तेजी से संक्रमण फैलाता है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट मिलने के बाद 23 दिसंबर से 7 जनवरी तक के लिए दोनों देशों के बीच उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया था। 8 जनवरी से उड़ानों को फिर से शुरू कर दिया गया है।
ब्रिटेन से आए हुए लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया जा रहा था। पॉजिटिव निकलने वाले लोगों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है ताकि यह देखा जा सके कि उनके अंदर कोरोनावायरस का नया स्ट्रेन है या फिर पुराना। ब्रिटेन से आए लोगों के लिए अलग गाइडलाइंस जारी की गई थीं।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन से आए कोविड-19 के इस नए स्वरूप से अभी तक डेनमार्क, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडल, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान और सिंगापुर में लोगों के संक्रमित होने की सूचना है।