फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The tomb of Mughal emperor Aurangzeb will remain closed for 5 days to ensure that the law and order situation in the state does not get affected: Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar

Tomb of Aurangzeb: मनसे की धमकी से डरी उद्धव सरकार, औरंगजेब के मकबरे को 5 दिनों तक बंद रखने का लिया फैसला

Thu, 19 May 2022 12:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 19 May 2022 12:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में औरंगजेब के मकबरे के बाहर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं राज्य सरकार ने एहतियातन फैसला लेते हुए पांच दिनों के लिए इस बंद भी कर दिया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने इसे ध्वस्त करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
The tomb of Mughal emperor Aurangzeb will remain closed for 5 days to ensure that the law and order situation in the state does not get affected: Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar
उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे - फोटो : Amar ujala

विस्तार

राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) की धमकी के बाद उद्धव सरकार ने औरंगाबाद स्थित औरंगजेब के मकबरे को पांच दिनों तक बंद रखने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजीत पवार ने दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो इसके लिए मुगल बादशाह औरंगजेब का मकबरा 5 दिनों तक बंद रहेगा। दरअसल, राजठाकरे की पार्टी एमएनएस ने धमकी देते हुए कहा था कि उद्धव ठाकरे सरकार मुगल शासक औरंगजेब के मकबरे को ध्वस्त कर दे। एमएनएस ने कहा कि शिवाजी की धरती पर औरंगजेब का क्या काम? इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद के खुलदाबाद में औरंगजेब के मकबरे के आसपास पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी।

विज्ञापन


एमएनएस प्रवक्ता गजानन ने दी थी धमकी
एमएनएस प्रवक्ता गजानन काले ने कहा कि शिवाजी की भूमि पर औरंगजेब की कब्र की क्या जरूरत है। इस कब्र को ध्वस्त कर देना चाहिए ताकि इनकी औलादें यहां माथा टेकने नहीं आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि माननीय बाला साहेब ठाकरे ने भी यही कहा था, बाला साहेब की बातों को आप सुनेंगे या नहीं। आप औरंगाबाद का नाम बदलने की मांग पर पहले ही पलटी मार चुके हैं।
विज्ञापन


एएसआई के औरंगाबाद क्षेत्र के अधीक्षक मिलन कुमार चौले ने बताया कि पहले, मस्जिद समिति ने मकबरे को ताला लगाने की कोशिश की थी, लेकिन हमने उसे खोल दिया था। हालांकि, बुधवार को हमने उसे अगले पांच दिन के लिए बंद करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (एआईएमईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी इस महीने की शुरुआत में औरंगजेब के मकबरे पर गए थे, उनके इस कदम की महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के साथ-साथ राज ठाकरे नीत मनसे ने भी आलोचना की थी। ओवैसी के मकबरे पर जाने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने संदेह व्यक्त किया था कि क्या वह ऐसा करके महाराष्ट्र के शांतिपूर्ण प्रशासन में खलल उत्पन्न करना चाहते हैं।


राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश की तो पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा:मनसे
वहीं आज मुंबई के लालबाग इलाके में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक पोस्टर लगाया है जिसमें लिखा है कि अगर कोई राज ठाकरे को चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा तो पूरा महाराष्ट्र जल जाएगा। यह राज ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध के मद्देनजर आया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed