{"_id":"589eacb64f1c1b865237ca32","slug":"the-three-seats-won-by-bjp-are-graduate-mlc-seats-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बीजेपी ने MLC की 3 सीटें जीतीं, दो पर निर्दलीय का कब्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी : बीजेपी ने MLC की 3 सीटें जीतीं, दो पर निर्दलीय का कब्जा
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
bjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में पहले चरण के लिए मतदान जारी है, वहीं बीजेपी के लिए आज खुशी का दिन है। क्योंकि बीजेपी ने गोरखपुर, कानपुर और बरेली में स्नातक विधानपरिषद सीटें जीत ली है।
विज्ञापन
कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से एमएलसी का चुनाव भाजपा के अरुण पाठक ने 9154 वोटों से जीत लिया। अरुण को कुल 40633 वोट मिले जबकि मानवेंद्र स्वरूप को 31479 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। प्रथम वरीयता में ही अरुण को जीत हासिल हो गई। अरुण दूसरी बार स्नातक एमएलसी बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन
गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन से बीजेपी के प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने संजयन त्रिपाठी को हराया। वहीं बरेली-मुरादाबाद एमएलसी स्नातक सीट से भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त चुनाव जीत गए हैं। समाजवादी पार्टी समर्थित रेनू मिश्रा दूसरे स्थान पर जबकि कांग्रेस के कुमुद गंगवार तीसरे स्थान पर रहे। उसके बाद निर्दल प्रत्याशी रहे हैं।
विज्ञापन
BJP wins all three MLC seats in UP where elections were held: Kanpur, Gorakhpur and Bareilly
— ANI UP (@ANINewsUP) February 11, 2017
वहीं झांसी और कानपुर शिक्षक निर्वाचन सीट पर निर्दलियों ने कब्जा किया।झांसी में शिक्षक एमएलसी के लिए चुनाव में निर्दलीय कैंडिडेट सुरेश कुमार त्रिपाठी ने सपा कैंडिडेट अशोक कुमार को हराया। सुरेश कुमार को कुल 8456 वोट मिले, जबकि अशोक कुमार को 6921 वोट मिले।
उधर कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोट से जीत लिया है। वे पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीते हैं। शुक्रवार रात दो बजे तक 13 राउंड की चली मतगणना में राज बहादुर को 4288 वोट मिले। हेमराज सिंह गौर 3575 वोट पा सके। सपा प्रत्याशी चौधरी रामवीर सिंह यादव की करारी हार हुई है। वे 2000 वोट भी नहीं पा सके और पांचवें स्थान पर रहे।