{"_id":"5f7280759412e40c6d521823","slug":"the-supreme-court-will-hear-the-petition-of-the-chhattisgarh-government-for-witness-examination-on-jheeram-ghati-naxal-attack-on-29-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"झीरम घाटी नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
झीरम घाटी नक्सली हमला: छत्तीसगढ़ सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
Tue, 29 Sep 2020 06:12 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : ANI
25 मई 2013 में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। इस हमले में कांग्रेस के कई नेताओं समेत 29 लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी अपील में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। राज्य सरकार चाहती थी कि इस मामले में अतिरिक्त गवाहों से पूछताछ करने का विशेष न्यायिक आयोग को निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और एम आर शाह की पीठ की से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि न्यायिक आयोग ने छह महत्पूर्ण गवाहों की गवाही दर्ज करने के अनुरोध को खारिज करते हुए जांच बंद कर दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि 25 मई 2013 को नक्सलियों ने बस्तर जिले के दरभा इलाके में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर हमला हुआ था जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल शामिल थे। जिस पर आज सुनवाई होगी।