महाराष्ट्र: शिवसेना और BJP का गठबंधन टूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी की राहें जुदा हो गई हैं। बीएमसी चुनाव में दोनों के बीच गठबंधन टूट गया है। शिवसेना और बीजेपी के बीच बीएमसी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से बातचीत जारी थी लेकिन ऐन वक्त पर दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया।
गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस बात का ऐलान किया कि अब भविष्य में महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी में कई गुंडे हैं लेकिन हमारे पास गुंडे नहीं है शिवसेना के पास सैनिक हैं।
बीजेपी की उनके सैनिकों से लड़ने की क्षमता नहीं है इसलिए उन्होंने गुंडे रखे हुए हैं। वहीं उद्घव ने कहा कि बीएमसी चुनाव को लेकर उन्हें चिंता नहीं है कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी पार्टी बीएमसी समेत सभी चुनाव जीतेगी।
बीजेपी ने शिवसेना के घर में घुसकर उन्हें तंग किया और उनके 25 साल बर्बाद हो गए। गठबंधन टूटने के बाद ठाकरे ने कहा कि अब असली जंग शुरू हो गई है। हालांकि उद्धव ठाकरे ने यह भी साफ किया कि फिलहाल वर्तमान में जो गठबंधन है वह बना रहेगा।
They (BJP) have many gundas in their party but we don't have gundas, we have mawlas (sainik): Shiv Sena president Uddhav Thackeray pic.twitter.com/AtAMjbGFlN
— ANI (@ANI_news) January 26, 2017
शिवसेना अकेली महाराष्ट्र में भगवा लहराएगी
उद्धव ने आगे कहा कि, 'मैं पार्टी की आगामी रणनीति का ऐलान कर रहा हूं। आप साथ आओगे? मैं अंगारों पर चलूंगा, आप चलोगे? मुझे गद्दार नहीं चाहिए। आप मजबूती से खड़े रहें। मैं सामनेवाले के दांत गिरा दूंगा।
अगर आप मुझे साथ दे रहे हो तो मैं ऐलान कर रहा हूं, आज के बाद, भविष्य में, शिवसेना अकेली महाराष्ट्र में भगवा लहराएगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब मैं गठबंधन के लिए किसी के दरवाजे पर कटोरा ले कर नहीं जाऊंगा।
जो कुछ होगा वो मेरे शिवसैनिकों का, शिवसेना प्रमुख का, हमारा होगा। किसी की भीख नहीं चाहिए। उद्घव ने कहा कि इसकी शुरुआत के तौर पर हम महानगर पालिका और जिला परिषद के आगामी चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
मालूम हो कि बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ नासिक, पुणे, कोल्हापुर और नागपुर नगर निगमों के लिए चुनाव आगामी 21 फरवरी को होना है। भाजपा और शिवसेना के बीच बीच लंबे समय से सीटों को लेकर मंथन चल रहा था लेकिन दोनों पार्टियों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका। दोनों पार्टियां अपने लिए ज्यादा सीटों की मांग पर अड़ी थी।
I am not worried about the BMC elections, we will win all the elections I am sure: Shiv Sena president Uddhav Thackeray
— ANI (@ANI_news) January 26, 2017