फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The sample will be taken every day, mid-day meals

हर रोज लिया जाएगा मिड डे मील का नमूना

Fri, 12 Aug 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 12 Aug 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
The sample will be taken every day, mid-day meals
मिड डे मील

बदायूं के स्वरुपपुर गांव में मिड डे मील का दूध पीकर 40 बच्चों की तबियत खराब होने के बाद सरकार ने हरेक स्कूल के मिड डे मील का खाने का नमूना रोज लेने और 24 घंटे तक सुरक्षित रखने के आदेश किए हैं।

विज्ञापन


इस बारे में प्रदेश के मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के वित्त नियंत्रक कुंवर डीवीवी सिंह ने बरेली सहित प्रदेश के सभी डीएम और बीएसए को आदेश किए हैं। इस आदेश को लागू न कराने की स्थिति में बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश के कई जिलों में मिड डे मील की सब्जी में तेल और मसाले अनसेफ पाए गए। पिछले दिनों पीलीभीत और अब बदायूं में खराब दूध पीकर 40 बच्चों की तबियत खराब होने की शिकायत मुख्य सचिव दीपक सिंघल से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई जिलों से मिली रिपोर्ट के आधार पर मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के अधिकारियों को स्कूली बच्चों को गुणवत्ता परख भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम से कहा है कि वह एफएसडीए की टीम से मिड डे मील के नमूने कराए और उनकी रिपोर्ट के आधार पर गुणवत्ता में सुधार भी सुनिश्चित हो। इन व्यवस्थाओं को लेकर आज यह आदेश ई मेल से जारी हुआ है।

इस आदेश पर अमल कराने की जिम्मेदारी बीएसए को सौंपी गई है। जिसे ब्लाक स्तरीय सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रधान अध्यापकों के माध्यम से लागू कराएंगे।

इसके लिए कांच के बंद वर्तन खरीदने के निर्देश दिए हैं। इन वर्तनों में सब्जी, फल, दूध आदि कम से कम 24 घंटे तक पैक्ड रखे जाएंगे।

सब कुछ ठीक होने पर उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर डीएम को निर्देश हैं कि वह बीएसए के स्तर की जा रही इस व्यवस्था की क्रास चेकिंग कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed