फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The results prove that PM Modi is the most influential leader said Chidambaram

नतीजों ने साबित किया पीएम मोदी सबसे प्रभावशाली नेता : चिदंबरम

Sun, 12 Mar 2017 12:24 PM IST
amarujala.com-presented by - संदीप भट्ट
amarujala.com-presented by - संदीप भट्ट Updated Sun, 12 Mar 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
 The results prove that PM Modi is the most influential leader said Chidambaram
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे हैं। हालांकि वह इस दावे से सहमत नहीं हैं कि ये नतीजे नोटबंदी पर जनमत संग्रह हैं।
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा, ‘विधानसभा चुनावों के इन नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी देश की सबसे प्रभावशाली शख्सियत हैं। उनकी अपील देशव्यापी है।’ उन्होंने यह बात यहां इंडियन मर्चेंट चैंबर में एक कार्यक्रम के दौरान कही।
विज्ञापन


पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद भाजपा को संसद के ऊपरी सदन में बहुमत प्राप्त हो जाएगा। इससे एनडीए सरकार के लिए अपने बचे हुए कार्यकाल के दौरान आर्थिक विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण सुधार शुरू करना संभव हो सकेगा। यूपी और उत्तराखंड में भाजपा को मिले प्रचंड जनादेश के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री की यह टिप्पणी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई राजनीतिक पंडित इन नतीजों को पिछले साल नवंबर में प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले पर हुए जनमत संग्रह के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि पूर्व वित्तमंत्री ऐसा नहीं मानते। नोटबंदी के बड़े आलोचक चिदंबरम ने कहा कि इसे यूपी में भाजपा की जीत का कारण बताना इसका एक ‘साधारण निष्कर्ष’ निकालना होगा।

चुनाव के दौरान कई दूसरे कारणों ने भी अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ये नतीजे 500 और 1000 रुपये के नोटों को अचानक से बंद कर देने के फैसले पर ‘जनमत संग्रह’ नहीं हैं। चिदंबरम ने इस धारणा को भी खारिज कर दिया कि यूपी में जातीय समीकरण ध्वस्त हो गए हैं।


उन्होंने कहा कि ‘मैं नहीं मानता की जातीय समीकरण हमेशा के लिए खत्म हो गए हैं।’ चिदंबरम ने एक नेता को मिले जनादेश के लिए 1971, 1980 और 1984 का उदाहरण दिया और कहा कि तब भी ऐसी बातें कही गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed