फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Prime Minister's move is not going to stop now: Agriculture Minister

प्रधानमंत्री का कदम अभी रुकने वाला नहीं : कृषि मंत्री

Mon, 19 Dec 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister's move is not going to stop now: Agriculture Minister

नोटबंदी से देश प्रगति की ओर जाएगा। प्रधानमंत्री के इस फैसले से केवल बेईमान परेशान हैं। उनका कदम अभी रुकने वाला नहीं है। यह कहना है देश के कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का। रविवार को जिले में पहुंची परिवर्तन यात्रा के दौरान होने वाली सभाओं में उन्होंने सरकार की ढाई साल की उपलब्धियां गिनाईं। 

विज्ञापन


सभा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने भी संबोधित किया। उन्होने सपा, बसपा और कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए और प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने गोला गोकर्णनाथ में पब्लिक इंटर कॉलेज कनिष्ठ विभाग के मैदान में हुई जनसभा में कृषि क्षेत्र में किसानों के हित में किए गए कार्यों को बताया। कहा कि यूरिया के लिए मारामारी रहती थी। किसानों पर लाठियां चलाई जाती थी। मोदी सरकार ने नीम कोटेड यूरिया लाकर यूरिया की कमी दूर कर दी। यूरिया अब इंडस्ट्री में नहीं, अब सीधे किसानों के खेतों में जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद काला धन अब बैंकों में हैं

The Prime Minister's move is not going to stop now: Agriculture Minister
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने जय जवान, जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा जोड़ा, क्योंकि बिना टेक्नोलॉजी अपना, खाद्य सामग्री का उत्पादन नहीं बढ़ सकता। 

नोटबंदी पर कहा कि जो नोट तहखाने, संदूक, पाकेट और तिजोरी में रहते थे वह अब बैंकों में हैं। बैंकों को अब कर्जा नहीं लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 50 दिन में स्थिति सुधर जाएगी। सरकार नोटबंदी की घोषणा कर कालेधन पर अंकुश लगा रही है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा ने कहा कि बसपा मुखिया मायावती धन की बेटी हैं। कहा कि जब शरीर में मलेरिया हो जाता है तो कड़वी दवा कुनेन की दवा फायदेमंद होती है उसी तरह भ्रष्टाचार रूपी बीमारी को दूर करने के लिए नोटबंदी, कैशलेस व्यवस्था कारगर साबित होगी। 

उन्होंने सपा में मची खींचतान को ड्रामा बताया। गायत्री प्रजापति और शिवपाल सिंह यादव का नाम लेते हुए कहा कि कभी इनके अधिकार छीनकर सरकार से बाहर किया जाता है तो कभी सरकार में शामिल कर लिया जाता है। यह ड्रामा जनता बखूबी जान चुकी है। सभा को पूर्व सांसद विशिष्ट अतिथि ब्रजेश पाठक ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed