फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Prime Minister himself will visit several states

नोट बंदी से हो रही तकलीफ पर खुद पीएम मोदी लगाएंगे मरहम

Mon, 14 Nov 2016 09:28 AM IST
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ नई दिल्ली Updated Mon, 14 Nov 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
The Prime Minister himself will visit several states
पीेएम मोदी

नोट बंदी के कारण आम लोगों को हो रही तकलीफ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मरहम लगाएंगे। विदेश से लौटते ही गोवा और कर्नाटक से शुरू हुई यह कोशिश उत्तर प्रदेश सहित अन्य चुनावी राज्यों में भी लगातार जारी रहेगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री इसे लगातार साहसिक कदम बताते हुए लोगों से सहयोग की अपील करेंगे। इस कड़ी में भाजपा ने भी अलग से कमर कसी है। पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाईयों को इस फैसले को कालाधान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और साहसिक अभियान के रूप में प्रचारित करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


पार्टी सांसदों और विधायकों को भी अपने अपने क्षेत्र में इस फैसले के पक्ष में सघन अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है। पार्टी का मानना है कि तमाम तकलीफों के बावजूद आम लोग इस फैसले के समर्थन में हैं। कुछ दिनों में हालात सामान्य होने के बाद परेशानी झेल रहे लोगों की नाराजगी समय रहते दूर कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस फैसले की खूब सराहना हो रही है

The Prime Minister himself will visit several states
पीएम मोदी - फोटो : ANI

पार्टी के एक महासचिव के मुताबिक फैसले से भले ही लोगों को परेशानी हो रही है, मगर लोगों का पीएम मोदी पर भरोसा होने के कारण इस फैसले की खूब सराहना हो रही है। तकलीफों से कहीं नाराजगी न बढ़ जाए, इसलिए लोगों में भरोसा कायम रखने और मरहम लगाने का नेतृत्व खुद प्रधानमंत्री ने संभाल लिया है। इस क्रम में गोवा और कर्नाटक की तर्ज पर प्रधानमंत्री इसी महीने कई राज्यों का दौरा करेंगे और लोगों से सहयोग की अपील करेंगे। रविवार की तर्ज पर ही प्रधानमंत्री लोगों को इस फैसले के महत्व के बारे में बताएंगे। 

उक्त महासचिव के मुताबिक पार्टी ने नोट बंदी सहित अन्य निर्णयों के संबंध में जो जानकारी इकट्ठी की है, उसमें ज्यादातर लोग नोट बंदी सहित कालाधन के खिलाफ लिए गए अन्य निर्णयोंके समर्थन में हैं। हालांकि डर इस बात का है कि लोगों को हो रही तकलीफ से कहीं नाराजगी ना बढ़ जाए। यही कारण है कि जापान से लौटते ही खुद पीएम ने लोगों को समझाने का बीड़ा उठाया है। गौरतलब है कि अगले हफ्ते से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी राज्यों के सांसदों के साथ अलग-अलग बैठक कर इस मुद्दे को भुनाने की रणनीति तैयार करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed