फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The party he respected throughout his life, left him in the last phase, Congress leader raging on Azad

Political:“जिस पार्टी ने जिंदगी भर सम्मान दिया, उसी का अंतिम दौर में दामन छोड़ा” आजाद पर भड़के कांग्रेस नेता

Tue, 11 Apr 2023 04:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 11 Apr 2023 04:19 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सोज ने कहा कि आजाद को पहले भी कई बार भाजपा के करीब देखा गया है। चुनावी राजनीति में उनकी भागीदारी से वोटों का बंटवारा होगा। जम्मू-कश्मीर के इलाके में इससे भाजपा को फायदा होगा। हालांकि, कांग्रेस को इससे फर्क नहीं पड़ेगा, जनता जानती है कि आजाद ने पार्टी को धोखा दिया।

विज्ञापन
The party he respected throughout his life, left him in the last phase, Congress leader raging on Azad
सैफुद्दीन सोज

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज ने मंगलवार को गुलाब नबी आजाद पर पलटवार किया है। सोज ने मंगलवार को कहा कि आजाद लोगों को यह विश्वास नहीं दिला सकते कि पार्टी के प्रति उनकी अविश्वसनीयता सही है। जैसे ही चुनाव आते हैं, वैसे ही गुलाब भाजपा के पास हो जाते हैं।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
हाल ही में, आजाद ने गांधी परिवार का जिक्र करते हुए कहा था कि राहुल सहित उनके पूरे परिवार का कारोबारियों से जुड़ाव है। आजाद ने कहा कि मैं आपको 10 उदाहरण दे सकता हूं कि वे जहां जाते हैं चाहे देश के बाहर ही क्यों न जाएं, वे मिलेंगे तो आवांछित व्यापारियों से ही। आजाद के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोज ने कहा कि हर गुजरते दिन के साथ आजाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी वफादारी साबित करने की कोशिश करते हैं। सोज को इस बात का दुख है कि आजाद ने अपने राजनीतिक जीवन के आखिरी पड़ाव में खुद को बेकार तरीके से पेश किया। आजाद ने अपने अंतिम दौर में उस पार्टी को छोड़ा, जिसने उसने जिंदगी भर सम्मान दिए। कश्मीर की जनता सहित लाखों लोगों उनका सम्मान करते थे। आजाद लोगों को यह विश्वास नहीं दिला सकते कि कांग्रेस के प्रति निष्ठाहीनता को सही माना जा सका।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने जमकर हमला बोला
सोज ने कहा कि आजाद को पहले भी कई बार भाजपा के करीब देखा गया है। चुनावी राजनीति में उनकी भागीदारी से वोटों का बंटवारा होगा। जम्मू-कश्मीर के इलाके में इससे भाजपा को फायदा होगा। हालांकि, कांग्रेस को इससे फर्क नहीं पड़ेगा, जनता जानती है कि आजाद ने पार्टी को धोखा दिया। जनता जानती है कि जब पार्टी फासीवादी विचारधारा से लड़ रही थी, तभी आजाद ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। आम आदमी को इससे झटका लगा है। बता दे, कांग्रेस छोड़ने के बाद आजाद ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed