हरदीप पुरी बोले: ढाई महीने में पूरा हो जाएगा सेंट्रल विस्टा एवेन्यू प्रोजेक्ट, यही होगी अगली 26 जनवरी परेड
हरदीप पुरी के अनुसार 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए परियोजना समय पर तैयार हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि नया संसद भवन भी समय से तैयार हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक फैले सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य ढाई महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। केंद्रीय आावास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ये बात कही। मंत्रालय के अनुसार 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए परियोजना समय पर तैयार हो जाएगी। पुरी ने कहा कि अगले साल संसद का शीतकालीन सत्र नए संसद भवन में होगा।
We've ongoing work on Central Vista Avenue. The next 26th January Republic Day parade will be held on the new Central Vista. We'll ensure that the winter session of Parliament during the 75th year of our independence will be in the new Parliament:Union Minister Hardeep Singh Puri pic.twitter.com/YF630U0i2z
— ANI (@ANI) September 16, 2021
हरदीप पुरी रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के 7,000 से अधिक कर्मचारियों के लिए कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में दो नए बहुमंजिला भव्य कार्यालय परिसरों के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
पुरी ने कहा कि मैं आपको (पीएम) आश्वासन देना चाहता हूं कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य ढाई महीने में पूरा हो जाएगा, जहां अगले साल गणतंत्र दिवस परेड होगी।
रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के लिए दो नए कार्यालय परिसरों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन भवनों का निर्माण कार्य केवल 12 महीनों में पूरा किया गया है। इन दो नए कार्यालय भवनों के निर्माण में लाइट गेज स्टील फ्रेमिंग (एलजीएसएफ) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
उन्होंने कहा कि एलजीएसएफ प्रौद्योगिकी के तहत ऐसी इमारतों के लिए न्यूनतम 24 महीने की समय अवधि होनी चाहिए, लेकिन इसे घटाकर 12 महीने कर दिया गया है। निर्माण कार्य में 8,782 मीट्रिक टन स्टील और 7,920 मीट्रिक टन सीमेंट का उपयोग किया गया है।
इसके साथ ही पुरी ने कहा कि रक्षा कार्यालय परिसर का निर्माण सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत एक नए संसद भवन और नए केंद्रीय सचिवालय के निर्माण के साथ-साथ राजपथ के पूरे इलाके का दोबारा विकास किया जाना है।