{"_id":"582a434b4f1c1b58368fe79e","slug":"the-national-herald-return-of-in-digital-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल तक बंद रहने के बाद नेशनल हेराल्ड की वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आठ साल तक बंद रहने के बाद नेशनल हेराल्ड की वापसी
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Nov 2016 06:35 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का समाचारपत्र नेशनल हेराल्ड की अब डिजिटल रूप में वापसी हो गई है। आठ साल पहले यह अखबार बंद हो गया था। एसोसिएटेड जरनल का यह अखबार कानूनी विवाद में फंस गया था। कंपनी ने सोमवार को इसके डिजिटल स्वरूप को लांच किया। कंपनी ने कहा कि प्रिंट स्वरूप में जल्द ही अखबार का प्रकाशन शुरू होगा।
कंपनी ने कहा कि बदलते दौर में समाचारपत्र समूह चरणबद्ध तरीके से इसका प्रकाशन शुरू करेगा और मल्टी मीडिया के रूप में यह मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगा। इसका डिजिटल वेबसाइट उसी संपादकीय विजन, और सिद्धांत का अनुसरण करेगी जो इसके संस्थापक पंडित जवाहरलाल नेहरू का था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसका रीलांच नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि है।