फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The names of the remaining members of the same family are missing from the NRC draft

एनआरसी मसौदे से गायब हैं एक ही परिवार के बाकी सदस्यों के नाम 

Wed, 01 Aug 2018 02:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Wed, 01 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
The names of the remaining members of the same family are missing from the NRC draft

असम में एनआरसी के मसौदे से जिन 40 लाख लोगों के नाम गायब हैं उनमें से ज्यादातर मामलों में एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के नाम तो इसमें हैं लेकिन कुछ के गायब हैं। इससे ऐसे परिवारों के सामने भारी असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। मसलन, बराक घाटी इलाके में कछार के विधायक दिलीप पाल की पत्नी अर्चना पाल और कांग्रेस के पूर्व विधायक अताउर रहमान के नाम मसौदे में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन


वहीं आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के कछार जिला अध्यक्ष शमीमुल इस्लाम और उनके घरवालों के नाम भी मसौदे में शामिल नहीं है। विधायक दिलीप पाल ने कहा कि यह अंतिम सूची नहीं है। मेरी पत्नी का नाम इसमें नहीं है लेकिन वह फिर अपना दावा पेश करेंगी। हम एनआरसी की अंतिम सूची का इंतजार करेंगे।
विज्ञापन


गुवाहाटी में कॉटन विश्वविद्यालय के बांग्ला विभाग के प्रमुख प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि मसौदे में उनके दोनों बड़े भाइयों के नाम तो शामिल हैं लेकिन उनकी पत्नियों और बच्चों के नाम नहीं हैं। करीमगंज के कांग्रेस विधायक के. डी. पुरकायस्थ ने कहा कि एक ही परिवार के कुछ सदस्यों के नाम मसौदे में न होना चिंताजनक है। मसौदे में भारी गड़बड़ियां हैं। इसका मकसद लोगों को परेशान करना है। कांग्रेस नेता बबीता शर्मा ने भी अपडेशन प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जैसे ही दस्तावेज जमा किए फिर भी पति और बेटों का नाम गायब
गुवाहाटी में घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली बिलासीबाला कहती हैं कि उनका नाम तो मसौदे में है लेकिन उनके पति और बेटों के नाम नहीं हैं, जबकि हम सभी ने एक जैसे ही दस्तावेज जमा किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed