{"_id":"58e579664f1c1b82575b4e37","slug":"the-name-of-amu-vc-for-the-vice-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति के दावेदारों में एएमयू वीसी का नाम सबसे आगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति के दावेदारों में एएमयू वीसी का नाम सबसे आगे
amarujala.com, Presented By :संदीप भ्ाट्ट
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल कुमार ओझा / अमर उजाला, अलीगढ़। भारत के अगले उपराष्ट्रपति के संभावित दावेदारों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह भी शामिल हैं। विकीपीडिया की संभावित 9 हस्तियों की सूची में ले. जनरल शाह का नाम सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
विकीपीडिया द्वारा जिन नौ हस्तियों के नाम संभावित दावेदार के रूप में दर्शाये गए हैं, उनमें एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर नजमा हेपतुल्ला और तीसरे नंबर पर डॉ. मुरली मनोहर जोशी के नाम हैं।
विज्ञापन
उसके बाद क्रमश: पी. अशोक गजपति राजू, विजय बहुगुणा, मनोज सिन्हा, हुकुमदेव नारायण यादव, ई. श्रीनिवासन लक्ष्मी नरसिंहमन एवं किरण बेदी के नाम हैं। विकीपीडिया का स्क्रीन शॉट एएमयू कैंपस से लेकर मुंबई और नार्थ ईस्ट समेत पूरे देश में फैल गया है।
विज्ञापन
हालांकि एएमयू कुलपति ले. जनरल जमीरउद्दीन शाह (सेवानिवृत्त) ने इससे अनभिज्ञता जताई और कहा कि मेरे अंदर राजनीतिक महत्वाकांक्षा नहीं है। भविष्य के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनका मकसद शिक्षा के क्षेत्र में ही कुछ करने का है। यह पहला मौका नहीं, जब किसी वीसी का नाम उपराष्ट्रपति के दावेदारों की सूची में है। इससे पहले मौजूदा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी व पूर्व उपराष्ट्रपति जाकिर हुसैन भी एएमयू वीसी रहे हैं।
वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कार्यकाल अगस्त 2017 में पूरा हो रहा है। वह 10 अगस्त 2007 से भारत के उपराष्ट्रपति हैं। एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह का कार्यकाल मई 2017 में समाप्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीब तीन साल के कार्यकाल में जमीरउद्दीन शाह की उनसे चार मुलाकातें हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि वर्तमान उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी पूर्व में एएमयू के कुलपति रह चुके हैं। उनसे पहले डॉ. जाकिर हुसैन (1962 से 1967) भी भारत के उपराष्ट्रपति एवं एएमयू के कुलपति रह चुके हैं। डॉ. जाकिर हुसैन तो बाद में राष्ट्रपति भी बने।