फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Meteorological Department has given a warning of cyclonic storm, heavy rains may occur in Gujarat and Maharashtra

मौसम विभाग ने जारी की चक्रवाती तूफान की चेतावनी, गुजरात और महाराष्ट्र में हो सकती है भारी बारिश

Mon, 01 Jun 2020 12:43 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 01 Jun 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
The Meteorological Department has given a warning of cyclonic storm, heavy rains may occur in Gujarat and Maharashtra
फाइल फोटो - फोटो : PTI

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान की चेतावनी जारी की है। उसका कहना है कि अरब सागर के पश्चिमी तट पर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है। उसका यह भी कहना है कि हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र के महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है, जिससे इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को कहा कि अरब सागर के दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्व मध्य भाग और लक्षद्वीप इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। यह माहौल अरब सागर के इस हिस्से में 24 घंटे तक केंद्रित होगा और उसके अगले 24 घंटे में वह चक्रवाती तूफान का रूप ले लेगा। उनका कहना है कि चक्रवाती तूफान 3 जून तक शाम तक गुजरात और महाराष्ट्र के तट तक पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि करीब दो हफ्ते पहले ऐसा ही सुपर साइक्लोन अम्फान ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश में भारी तबाही मचाई थी। इसमें करीब 100 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

एक हफ्ते तक गर्मी से रहेगी राहत

इस बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और दक्षिणी प्रायद्वीप में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। अभी एक सप्ताह तक गर्मी में कमी होने का अनुमान है, लेकिन 8 जून से गर्मी बढ़ने की संभावना है। वहीं भीषण गर्मी की चपेट में रहे दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताहांत में हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed