फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The mercury dropped due to thunderstorms, process of change in the weather will continue, know weather updates

weather today : जारी रहेगा मौसम में बदलाव का सिलसिला, कहीं चलेगी लू तो कहीं बारिश संभव

Fri, 22 Apr 2022 07:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 22 Apr 2022 07:43 AM IST
सार

एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से पर बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में फिर भारत के मौसम पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर में 23 व 24 अप्रैल को सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
The mercury dropped due to thunderstorms, process of change in the weather will continue, know weather updates
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से गुरुवार को देश के कई राज्यों में आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में तेज गिरावट आई। उत्तर भारत के कई राज्यों में पारा पांच डिग्री तक नीचे आ गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में आंधी और बूंदाबांदी के साथ ही लू चलने का अनुमान भी जताया है।

विज्ञापन


एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से पर बना हुआ है। अगले कुछ दिनों में फिर भारत के मौसम पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली एनसीआर में 23 व 24 अप्रैल को सतही हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे और धूल भरी हवाएं चलती रहीं। इससे पारे में भी गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मप्र समेत देश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट के कारण तेज गर्मी और लू से लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मौसमी सिस्टम का पड़ रहा असर

  • स्काईमेट के अनुसार लद्दाख और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है जो पूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है।
  • उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
  • एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश के ऊपर बने हुए चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से बिहार, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश होते हुए मेघालय तक फैली हुई है।
  • एक और ट्रफ छत्तीसगढ़ से लेकर तेलंगाना के दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। इनका मिलाजुला असर देश के मौसम पर पड़ रहा है। 


अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

  • पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
  • अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ  बारिश हो सकती है।
  • पश्चिमी हिमालय, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप और झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed