{"_id":"5f2ee7f08ebc3e3d1850c486","slug":"the-logo-of-air-india-has-turned-black-on-social-media-for-offering-condolence","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोझिकोड विमान हादसा: सोशल मीडिया पर एयर इंडिया का प्रतीक चिह्न हुआ 'काला' ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोझिकोड विमान हादसा: सोशल मीडिया पर एयर इंडिया का प्रतीक चिह्न हुआ 'काला'
Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Air India
- फोटो : social media
कोझिकोड विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी प्रतिक्रिया देखी जा रही है। लोग अपनी संवेदनाओं को जाहिर करते हुए एयर इंडिया का काले रंग का प्रतीक चिह्न (लोगो) शेयर कर रहे हैं। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कई लोग अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर एयर इंडिया का प्रतीक चिह्न लगा रहे हैं जो इसकी पहचान है। प्रतीक चिह्न में काले रंग के बैकग्राउंड पर सफेद अक्षरों में एयर इंडिया लिखा है।
विज्ञापन
एयर इंडिया का प्रतीक चिह्न लाल रंग का होता है जिसके बैकग्राउंड में सफेद और पीला रंग होता है। बता दें कि विमान में कुल 190 लोग सवार थे। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है। दोनों पायलटों ने भी इस हादसे में अपनी जान गंवाई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना ने 22 मई 2010 को मंगलुरू हवाईअड्डे पर हुए एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 812 की यादें ताजा कर दीं। इस हादसे में 158 लोग मारे गये थे। वह हादसा भी कोझिकोड की तरह ही हुआ था।
हवाईअड्डा प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि दुर्घटना की जांच की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।