{"_id":"5c6abe7dbdec22691d36d594","slug":"the-leaders-working-against-party-will-be-shown-a-way-out-says-priyanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका ने दिया अल्टीमेटम, पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेता होंगे बाहर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका ने दिया अल्टीमेटम, पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेता होंगे बाहर
Mon, 18 Feb 2019 07:56 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़े पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब सवा घंटे की बैठक में प्रियंका ने बुंदेलखंड में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद एक नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रियंका गांधी ने कहा- बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पड़ेगा। मैं ऊपर से कोई चमत्कार नहीं कर सकती, पार्टी की जीत के लिए आप लोगों को संगठित होकर काम करना होगा और मेरा पूरा सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
पार्टी नेता के अनुसार कांग्रेस महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जो नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। इस बैठक के दौरान झांसी से जुड़े नेताओं ने प्रियंका को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट की। कांग्रेस नेता ने कहा कि हमने उन्हें झांसी की रानी की मूर्ति भेंट की जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर में वह बुंदेलखंड का दौरा कर सकती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत 23 जनवरी को प्रियंका कांग्रेस महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था। प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।