{"_id":"6296bd7cb31a1a5b0f1abbbf","slug":"the-kashmir-files-director-vivek-agnihotri-said-made-a-film-on-hindu-genocide-therefore-prevented-from-speech-in-oxford","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री बोले- हिंदू नरसंहार पर फिल्म बनाई इसलिए ऑक्सफोर्ड में भाषण से रोका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
The Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री बोले- हिंदू नरसंहार पर फिल्म बनाई इसलिए ऑक्सफोर्ड में भाषण से रोका
Wed, 01 Jun 2022 06:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 01 Jun 2022 06:44 AM IST
सार
विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड विवि की छात्र यूनियन ने काफी समय पहले 31 मई के इस वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन कुछ घंटे पहले बताया गया कि यह गलती से हुआ, वे वक्तव्य देने नहीं दे सकते।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार पर कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने वक्तव्य देने से रोक दिया। उन्होंने मंगलवार को इस बारे में वीडियो संदेश जारी कर दावा किया कि ऐसा ब्रिटेन में मौजूद पाकिस्तानियों के दबाव में ‘हिंदुओं की आवाज’ को रोकने के लिए किया गया। कहा कि वह विवि प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
अग्निहोत्री ने बताया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड विवि की छात्र यूनियन ने काफी समय पहले 31 मई के इस वक्तव्य के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन कुछ घंटे पहले बताया गया कि यह गलती से हुआ, वे वक्तव्य देने नहीं दे सकते।
विज्ञापन
उन्हें पूछे बगैर वक्तव्य एक जुलाई को रख दिया, लेकिन उस दिन यहां विद्यार्थी नहीं होंगे, ऐसे में वक्तव्य देने को कोई मतलब नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि चूंकि वे भारत में प्रधानमंत्री मोदी के समर्थक हैं, इसलिए भी उनके खिलाफ ऐसा भेदभावपूर्ण व्यवहार किया गया।
विज्ञापन