फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The insistence of the opposition is responsible for no work in both assemblies

अमर उजाला पोल: नोटबंदी पर विपक्ष की जिद के कारण नहीं चल पा रही संसद

Tue, 06 Dec 2016 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 05:29 PM IST
विज्ञापन
The insistence of the opposition is responsible for no work in both assemblies

नोटबंदी पर संसद के शीतकालीन सत्र में चल रहा विपक्ष का हमलावर रुख सोमवार को भी बरकरार रहा। विपक्ष नोटबंदी के विरोध में मोदी सरकार पर निशाना साधे हुए है और संसद में पीएम मोदी के भाषण के लिए अड़ा हुआ है। सोमवार को सदन की कार्यवाही के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए दिखे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये फैसला राष्ट्रहित में लिया गया है, लेकिन भारी विरोध की वजह से लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। थोड़ी देर बाद दोनों सदनों में एक बार प्रश्नकाल फिर से शुरू हुआ, लेकिन हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद दोनों सदनों को स्थगित कर दिया गया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब नोटबंदी के कारण दोनों सदन स्थगित हुए हो। नोटबंदी का विरोध इस कदर बढ़ गया है कि संसद की कार्यवाही एक दिन भी ढंग से नहीं चल पाई है।
विज्ञापन


दोनों में सदनों में नोटबंदी पर विरोध और बार-बार स्थगित होने के बाद अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल किया। अमर उजाला ने पाठकों से सवाल पूछा कि, 'राज्यसभा-लोकसभा में काम न हो पाने के लिए कौन जिम्मेदार है?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 8,748 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। सबसे अधिक 71.19 फीसदी यानि 6,228 पाठकों ने राज्यसभा-लोकसभा में काम न हो पाने के लिए विपक्ष की जिद को जिम्मेदार ठहराया है। पाठकों का मानना है कि विपक्ष अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और वह दोनों सदनों की कार्यवाही में रोक लगा रहा है। वहीं 28.81 फीसदी यानि 2,520 पाठकों ने माना केंद्र लोकसभा-राज्यसभा में काम न हो पाने के लिए सरकार के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed