फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The Indore-Delhi Superfast train route will operate from Safdarjung station instead of New Delhi station

Railways: इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट का रूट विस्तार बना परेशानी, सफदरजंग स्टेशन पर यात्रियों को होंगी ये दिक्कतें

Fri, 16 Jan 2026 07:18 PM IST
संध्या डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 16 Jan 2026 07:18 PM IST
सार

दिल्ली और इंदौर चलने वाली ट्रेन के रूट में बदलाव होने वाला है। अब तक जो ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से चलती थी अब वो दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से चलेगी। 

विज्ञापन
The Indore-Delhi Superfast train route will operate from Safdarjung station instead of New Delhi station
दिल्ली और इंदौर के बीट चलने वाली ट्रेन का होगा विस्तार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी दिल्ली और इंदौर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर हैं। दोनों शहरों के बीच चलने वाली इंदौर-दिल्ली (त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस 20957/58) का रूट का विस्तार हो गया है। इस बदलाव के चलते दिल्ली से इंदौर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की दौड़ धूप बढ़ने वाली है।  

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मार्च से यह ट्रेन राजधानी के नई दिल्ली स्टेशन की बजाए दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से संचालित होगी। इससे इंदौर और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ने की आशंका है। सफदरजंग स्टेशन पर यात्रियों का फुटफॉल कम रहता है। यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन भी सीमित है। यह स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है।

विज्ञापन


यात्रियों को ये परेशानियां हो सकती है

ट्रेन के रूट विस्तार होने के बाद यह ट्रेन सुबह 4:25 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। अल सुबह स्टेशन पहुंचने के कारण यात्रियों को आगे के सफर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस स्टेशन के आसपास यातायात के साधन सीमित हैं। जबकि मेट्रो और बस स्टैंड भी दूर है। इसके अलावा ऑटो चालक भी यात्रियों से मनमाना किराया वसूलते हैं। कई बार इस स्टेशन पर यात्रियों को कुली भी नहीं मिल पाते हैं और अगर मिल भी जाते हैं तो वे अक्सर यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूलते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफदरजंग स्टेशन से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर चार मेट्रो स्टेशन मौजूद हैं। इनमें पिंक लाइन का सर विश्वेश्वरैया मोती बाग स्टेशन, बीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन, सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन और दुर्गाबाई देशमुख मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन के बाद यह ट्रेन दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। इस स्टेशन के आसपास शिवाजी पार्क (ग्रीन लाइन), पंजाबी बाग पश्चिम (ग्रीन लाइन) और शकूरपुर (पिंक लाइन) मेट्रो स्टेशन उपलब्ध हैं। हालांकि, यात्रियों के लिए यह स्टेशन भी ज्यादा सुविधाजनक नहीं माना जा रहा है, क्योंकि यह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से करीब 15 किलोमीटर दूर है। ऐसे में रूट बदलाव के बाद यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।



नई दिल्ली स्टेशन से सुविधाजनक होता था सफर

फिलहाल इंदौर-दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन (20957) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रुकती है। जिससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलती है। नई दिल्ली स्टेशन के आसपास होटल और रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं। वहीं 24 घंटे ऑटो और टैक्सी की सुविधा भी मौजूद है। स्टेशन मेट्रो से सीधे जुड़ा होने की वजह से यात्रियों को आवागमन में भी आसानी होती है। इंदौर से दिल्ली आने वाले यात्री स्टेशन से सीधे एयरपोर्ट भी पहुंच सकते हैं, क्योंकि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो चलती है। इसके अलावा पहाड़गंज और अजमेरी गेट के पास बस स्टॉप भी हैं। वहीं, यात्रियों को छोड़ने लेने आने वाले लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी मौजूद है। खाने पीने के लिए होटल और रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं। रेलवे स्टेशन के नजदीक ही सभी प्रमुख बाजार मौजूद है। इसी वजह से इंदौर से दिल्ली व्यापार के सिलसिले में आने वाले लोगों को बड़ी सुविधा मिलती है। वे सुबह जल्दी इस ट्रेन से  पहुंचकर दिनभर काम निपटाने के बाद शाम को इसी ट्रेन से लौट जाते है। इसके अलावा इंटरव्यू या परीक्षाओं के लिए आने वाले छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह ट्रेन काफी उपयुक्त है। नई दिल्ली स्टेशन पर उतरते ही वे आसानी से मेट्रो के जरिए नोएडा और गुरुग्राम के लिए रवाना हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed