{"_id":"5d60f9218ebc3e01416b102a","slug":"the-indian-navy-issued-alert-in-maritime-areas-on-intelligence-of-infiltration-of-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटीय क्षेत्रों में आतंकवादियों के घुसपैठ की सूचना, हाई अलर्ट पर नौसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तटीय क्षेत्रों में आतंकवादियों के घुसपैठ की सूचना, हाई अलर्ट पर नौसेना
Sat, 24 Aug 2019 02:31 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 24 Aug 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
भारतीय नौसेना
- फोटो : PTI
तमिलनाडु के रास्ते लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादियों के घुसपैठ करने की खुफिया जानकारी मिलने के मद्देनजर भारतीय नौसेना ने समुद्री क्षेत्र एवं तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने तटीय इलाकों में गश्त को भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय नौसेना समुद्र में और तटीय इलाकों में स्थिति पर पैनी नजर बनाये हुए है। लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के राज्य में घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद समूचे तमिलनाडु में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित शरण ने शुक्रवार को कहा था कि आतंकवादियों के शहर की ओर बढ़ने की सूचना मिलने के बाद यहां हाई अलर्ट कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसी रिपोर्ट मिली थी कि लश्कर के छह आतंकवादी श्रीलंका से समुद्र के रास्ते राज्य में घुसपैठ कर विभिन्न शहरों में जा सकते हैं, जिसके बाद राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केरल के डीजीपी लोकनाथ बेहेरा ने जिला पुलिस प्रमुखों को समूचे राज्य में अत्यंत सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन