फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The home ministry will use 'Daesh' for the ISIS

'दाएश' के नाम से जाना जाएगा ISIS, गृह मंत्रालय ने जारी किए निर्देश

Tue, 08 Nov 2016 05:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 08 Nov 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
The home ministry will use 'Daesh' for the ISIS
- फोटो : getty
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि आधिकारिक बातचीत के लिए आतंकी संगठन ISIS अब भारत में 'दाएश' के नाम से जाना जाएगा। इस मामले में गृह मंत्रालय जल्द ही सभी दिशा निर्देश जारी करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस निर्णय के पीछे मंत्रालय का तर्क है कि आतंकी संगठन को इस्लामिक स्टेट बोलने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कि हम विश्व के सभी मुस्लिम को इस्लामिक स्टेट के नाम से संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन


'दाएश’ एक अरबी शब्द है जो कि अल-दलवा अल-इस्लामिया अल-इराक अल-इस्लाम का ही दूसरा नाम है। 'दाएश’ यानी आईएसआईएस दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इस संगठन ने सीरिया और इराक में सैकड़ों लोगों को  मौत के घाट उतारा है। हालांकि भारतीय काउंटर टेरर एक्सपर्ट का मानना है कि आईएस न तो इस्लामिक है और न ही कोई स्टेट है। वह सिर्फ एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन है।
विज्ञापन

सभी राज्यों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं

The home ministry will use 'Daesh' for the ISIS
Home Ministry - फोटो : PTI
आपको बता दें कि भारत सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधि एक्ट के तहत संगठन का नाम बदलने की निर्देश जारी किया है। केंद्रीय गृह सचिव ने अपने सभी विभागों जिसमें आंतरिक सुरक्षा विभाग, इंटेलिजेंस एजेंसी और इनवेस्टिगेटिव एजेंसी को आदेश दिया है कि वह आधिकारिक बातचीत के लिए दाएश शब्द का प्रयोग करें। साथ ही सभी राज्यों को इसके निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed