{"_id":"668707b5209ecf56d7065463","slug":"the-health-of-the-fans-gathered-to-welcome-the-indian-cricket-team-deteriorated-had-to-be-taken-to-the-hospit-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: टीम इंडिया के स्वागत में इकट्ठा फैंस को संभालने में पुलिस के छूटे पसीने; कई को आईं चोटें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: टीम इंडिया के स्वागत में इकट्ठा फैंस को संभालने में पुलिस के छूटे पसीने; कई को आईं चोटें
Fri, 05 Jul 2024 02:06 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुंबई
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:06 AM IST
सार
मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इकट्ठा हुई भीड़ के कारण कई प्रशंसकों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद 10 लोगों को अस्पताल ले जाना पड़ा। जिनमें से दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय टीम के सदस्य
- फोटो : Instagram
विस्तार
मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए क्रिकेट प्रशंसकों को भीड़ ज्यादा होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 10 लोगों को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन जिनमें दो लोगों को अस्पताल में भी भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक व्यक्ति को फ्रैक्चर हुआ है जबकि दूसरे को सांस लेने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
वानकखेड़े में सम्मान समारोह आयोजित
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के लिए वानखेड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया था। इससे पहले, भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया। फाइनल मैच के बाद एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमे रोहित शर्मा और कोहली एक साथ हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हैं। इसे लेकर जब कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इंटरनेट ब्रेक करने के बारे में नहीं जानता, लेकिन 15 साल के करियर में मैंने रोहित को इतना भावुक होते हुए नहीं देखा। मैं ड्रेसिंग रूम में जा रहा था और रोहित बाहर निकल रहे थे। दोनों भावुक थे और हमने एक दूसरे को गले लगाया। वह पल मेरे लिए खास रहेगा।
विज्ञापन