फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The hans foundation started Little hearts program

लिटिल हार्ट्स प्रोग्राम: जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित अदिति को दि हंस फाउंडेशन ने दी नई जिंदगी

Thu, 01 Nov 2018 01:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
The hans foundation started Little hearts program

भारत में करीब डेढ़ लाख बच्चे हृदय रोग के साथ पैदा होते हैं, इनमें से केवल 20,000 शिशुओं के परिवार ही उनका इलाज कराने में सक्षम होते हैं। जो लोग इस इलाज को नहीं करवा सकते उन लोगों पर क्या बीतती होगी, इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। वे चाहकर भी अपने बच्चे का इलाज नहीं करा पाते हैं। हर शिशु को इलाज मिले, वह स्वस्थ्य रहें और खुशहाल रहें, इसी मकसद के साथ दि हंस फाउंडेशन चला रहा है लिटिल हार्ट्स प्रोग्राम। यह कार्यक्रम उन नन्हें शिशुओं को समर्पित है, जिनके माता-पिता इलाज कराने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इन्हीं में से एक हैं- अदिति, जिनके परिवार से अमर उजाला की मुलाकात हुई। 

विज्ञापन


अदिति की मां अनु ने अमर उजाला को बताया कि उनकी बेटी जब एक महीने की थी, तब उसे बुखार आया था। इसके बाद अनु बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गईं, डॉक्टर ने बताया कि अदिति के हार्ट में प्रॉब्लम है। परेशान मां अनु मंदिर गईं तो पुजारी ने उन्हें दि हंस फाउंडेशन के बारे में बताया। इसके बाद कैंप लगा और अनु बेटी को कैंप में ले गईं, जिसके बाद अदिति की रिपोर्ट दिल्ली  भेजी गई। अनु ने बताया कि दि हंस फाउंडेशन के शोभित शर्मा, श्रुति और जगपाल शर्मा ने उनकी काफी मदद की। अदिति को इलाज के लिए मुंबई भेजा गया। 
विज्ञापन


अदिति के पिता से जब पूछा गया कि उनकी बेटी के हार्ट ट्रीटमेंट पर कितना खर्च आया और वह कैसे दिया गया तो उन्होंने बताया कि पूरे इलाज पर 9 से 10 लाख खर्च आया। उन्होंने  बताया कि इलाज पर हुआ पूरा खर्च दि हंस फाउंडेशन ने ही उठाया। उन्होंने दि हंस फाउंडेशन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इसी संस्था की वजह से आज उनके जीवन में खुशियां लौटी हैं। अदिति अब ठीक है और हमारा परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed