फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The hand of BJD may be the post of Rajya Sabha Deputy Chairman

बीजद के हाथ लग सकता है राज्यसभा उपसभापति का पद, विपक्ष टीएमसी के सुखेंदु शेखर को कर सकता है आगे

Wed, 11 Jul 2018 06:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
The hand of BJD may be the post of Rajya Sabha Deputy Chairman

राज्यसभा में उपसभापति का चुनाव पूरी तरह बीजद के रुख पर निर्भर करेगा। पार्टी यदि खुद का उम्मीदवार उतारती है तो फिर अगला उपसभापति गैर भाजपाई-गैर कांग्रेसी होगा। बीजद उम्मीदवार के लिए दोनों ही खेमे सर्वसम्मति बना सकते हैं। यदि वह एनडीए के साथ जाने को तैयार होता है तो एनडीए उम्मीदवार के तौर पर शिरोमणि अकाली दल के सांसद नरेश  गुजराल का रास्ता साफ हो जाएगा। यदि वह विपक्ष को समर्थन देता है तो टीएमसी के सुखेंदु शेखर राय अगले उपसभापति हो सकते हैं। 

विज्ञापन


सत्तापक्ष और विपक्ष के खेमों में उपसभापति को लेकर उठापटक में बीजद के नौ सांसद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल आमने-सामने हैं। बावजूद इसके भाजपा के रणनीतिकार इस कोशिश में हैं कि बीजद अपना उम्मीदवार उतारे या नरेश गुजराल के नाम पर उसका साथ दे। गुजराल के नाम पर एनडीए के साथ-साथ विपक्ष के भी कुछ दल साथ खड़े हो सकते हैं। शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल से चंद्रबाबू नायडू और इनेलो के चौटाला परिवार से भी अच्छे रिश्ते हैं जिसका फायदा भाजपा उठाना चाहती है। 
विज्ञापन


विपक्षी एकता के नाम पर कुर्बानी दे सकती है कांग्रेस
उधर कांग्रेस भी फिलहाल बीजद के रुख को देखना चाहती है। विपक्षी एकता के नाम पर पार्टी ने संकेत दिया है कि उसकी ओर से कोई उम्मीदवारी नहीं है। टीएमसी अपने उम्मीदवार के तौर पर सुखेंदु शेखर राय को उतारना चाहती है। दरअसल टीएमसी विपक्षी दलों के साथ उन नेताओं से भी संपर्क कर रही है जो एनडीए का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में टीडीपी के छह सांसदों का रुख भी महत्वपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed