दूल्हे ने पहनाया नकली लाकेट, गुस्साई दुल्हन ने लौटा दी बारात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन को सोने की जगह नकली लाकेट पहनाने पर एक बारात को बैरंग लौटना पड़ा। लोधा थाना क्षेत्र के गांव मेहरा अमरपुर से हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव कलाई में शनिवार की रात यह बारात पहुंची थी। हालांकि आनन-फानन में दूल्हा अलीगढ़ से सोने का लाकेट लेकर गांव पहुंचा लेकिन दुल्हन पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने पुलिस की मदद ली लेकिन दुल्हन ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने भी हाथ खड़े कर दिए। दूल्हा चंद घंटे पहले लिए गए फेरों की दुहाई देता रहा लेकिन दुल्हन और उसके परिजन नहीं माने।
मेहरा अमरपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र मुकेश कुमार की शादी कलाई निवासी डाली पुत्री सतीश के साथ हुई थी। शनिवार शाम बारात पहुंची थी। रीति रिवाज के साथ वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हुआ। रविवार की सुबह फेरों के बाद विदाई का समय आया तो दुल्हन के गले में पड़ा लाकेट नकली बताते हुए दुल्हन पक्ष ने दूल्हे की खिंचाई शुरू कर दी।
आरोप था कि लाकेट सोने का नहीं है। दूल्हे ने तमाम दलीलें दी लेकिन परिजन नहीं माने। बताते हैं कि दूल्हे की पहली पत्नी से तलाक न होने का मुद्दा भी पुलिस के समक्ष उठा। उधर दूल्हे ने कहा कि दुल्हन के पिता ने उसकी इज्जत तार तार कर दी। आरोप लगाया कि शराब के नशे में लड़की के पिता ने रात भर उत्पात मचाया।