फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The government said, when the note-printing machine stopped in lockdown, where did the currency come from

सरकार ने बताया, लॉकडाउन में जब नोट छापने वाली मशीन बंद हुई तो कहां से आई थी करेंसी

Wed, 23 Sep 2020 02:53 PM IST
Harendra Chaudhary जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 23 Sep 2020 02:53 PM IST
सार

लॉकडाउन लागू होने के बाद बैंकों में करेंसी का स्तर कम न हो, इसके लिए नोट छापने वाली प्रेस के भंडारण की मदद ली गई। वहां से करेंसी लेकर बड़े शहरों में पहुंचाई गई...

विज्ञापन
The government said, when the note-printing machine stopped in lockdown, where did the currency come from
दो हजार रुपये के नोट - फोटो : iStock (File Photo)

विस्तार

कोविड-19 के लॉकडाउन में नोट छापने वाली मशीनें भी बंद हो गई थीे। बैंक नोट प्रेस 'देवास' और करेंसी नोट प्रेस 'नासिक' में 23 मार्च से छपाई का कामकाज रोक दिया गया। भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रण प्राइवेट लिमिटेड (बीआरबीएनएमएल) प्रेस में उत्पादन गतिविधियां 23 मार्च से तीन मई तक स्थगित कर दी गई थीं। बीआरबीएनएमएल ने बैंक नोटों का मुद्रण चार मई को दोबारा से शुरू किया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन लागू होने के बाद बैंकों में करेंसी का स्तर कम न हो, इसके लिए नोट छापने वाली प्रेस के भंडारण की मदद ली गई। वहां से करेंसी लेकर बड़े शहरों में पहुंचाई गई। भले ही उस वक्त रेल के पहिये पूरी तरह थम चुके थे, लेकिन रेलवे ने नोट पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेजरी वैगन चलाईं। भारतीय रेलवे ट्रेजरी वैगन ने प्रिंटिंग प्रेस में उपलब्ध नोटों के भंडार से आरबीआई कार्यालयों/करेंसी चेस्टों को अनवरत रूप से नोटों की आपूर्ति सुनिश्चित की।
विज्ञापन


लोकसभा सदस्य चंद्र शेखर साहू और डॉ. प्रीतम गोपीनाथ राव मुंडे द्वारा सदन में पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने उक्त जानकारी दी है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचित किया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन को देखते हुए, नोटों की मुद्रण अस्थायी रूप से रोक दी गई है। तथापि, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, नोट प्रिंटिंग प्रेसों ने चरणबद्ध तरीके से उत्पादन दोबारा से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत प्रतिभूति मुद्रण और मुद्रानिर्माण निगम लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) ने सूचित किया है कि उनकी प्रेसों में बैंक नोटों का मुद्रण कोविड-19 के कारण प्रभावित हुआ था। एसपीएमसीआईएल की दोनों बैंक नोट प्रेसों अर्थात करेंसी नोट प्रेस, नासिक और बैंक नोट प्रेस, देवास को लॉकडाउन के चलते 23 मार्च को बंद कर दिया गया। करेंसी नोट प्रेस, नासिक और बैंक नोट प्रेस, देवास ने क्रमश: 8 जून और एक जून से संपूर्ण उत्पादन गतिविधियां पुन: प्रारंभ कर दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed