{"_id":"60ac2bdf8ebc3e00c759d49c","slug":"the-government-gives-instructions-states-should-ensure-that-there-is-no-discrimination-against-transgender-at-vaccination-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने दिए निर्देश: राज्य सुनिश्चित करें कि टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडरों के साथ न हो कोई भेदभाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केंद्र ने दिए निर्देश: राज्य सुनिश्चित करें कि टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडरों के साथ न हो कोई भेदभाव
Tue, 25 May 2021 04:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 25 May 2021 04:12 AM IST
सार
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राज्यों से यह भी आह्वान किया है कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाए ताकि उन्हें भी टीकाकरण की जानकारी दी जा सके
- हरियाणा और असम की तरह ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र या बूथ स्थापित करे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ कोई भेदभाव नहीं हो।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राज्यों से यह भी आह्वान किया है कि वह ट्रांसजेंडर समुदाय तक पहुंचने के लिए विशेष अभियान चलाए ताकि उन्हें भी टीकाकरण की जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के प्रधान सचिवों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मौजूदा कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के साथ भेदभाव न हो। मंत्रालय ने राज्यों से अनुरोध किया है कि वे हरियाणा और असम की तरह ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों के टीकाकरण के लिए अलग से टीकाकरण केंद्र या बूथ स्थापित करे।
विज्ञापन