फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Global Times said, Ajit Doval is a main schemer behind doklam standoff

चीनी मीडिया का दावा- डोकलाम विवाद के पीछे अजीत डोभाल की साजिश!

Tue, 25 Jul 2017 11:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jul 2017 11:56 AM IST
विज्ञापन
The Global Times said, Ajit Doval is a main schemer behind doklam standoff
Ajit Doval - फोटो : File Photo

चीन के अखबार ने डोकलाम विवाद के पीछे भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार(NSA) अजीत डोभाल को जिम्मेदार ठहराया है। अखबार के संपादकीय में मंगलवार को कहा गया कि डोकलाम विवाद में अजीत डोभाल की साजिश है। 

विज्ञापन


माना जाता है कि चीन और भारत की सेनाओं के बीच मौजूदा सीमा विवाद में गतिरोध डोभाल की वजह से है। द ग्लोबल टाइम्स ने यह भी कहा कि डोभाल की बीजिंग यात्रा भारत की इच्छा से विवाद का निपटारा करने का निश्चित मौका नहीं है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक के लिए NSA अजीत डोभाल 27 जुलाई और 28 जुलाई को बीजिंग में होंगे।
विज्ञापन


द ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत का आधार भारत की चीनी क्षेत्र से वापसी है। जबकि अखबार में यह भी कहा गया है कि बीजिंग को दिल्ली के साथ सामजस्य बैठाने और सड़क निर्माण को रोकने में कोई परहेज नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मीडिया की गीदड़ भभकी, भारतीय सैनिकों में सामना करने की ताकत नहीं

The Global Times said, Ajit Doval is a main schemer behind doklam standoff
शी जिनपिंग - फोटो : Reuters

चीनी अखबार में कहा गया कि चीनी क्षेत्र से भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के बाद ही बातचीत पर विचार किया जा सकता है। वहीं यह भी कहा गया कि ब्रिक्स की नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर की मीटिंग ब्रिक्स समिट के लिए है। इसे भारतीय सीमा पर बातचीत के लिए मंच नहीं माना जाना चाहिए। 

चीनी मीडिया के मुताबिक PLA कार्रवाई करने में सक्षम हैं। अखबार के मुताबिक भारत की सेना चीन का मुकाबला नहीं कर सकती। अगर भारत सैन्य प्रदर्शन का रास्ता चुनता है तो बीजिंग अपने क्षेत्र की रक्षा करने से पीछे नहीं हटेगा और भारत को इसके बदले में भारी कीमत चुकानी होगी। 

अखबार ने कहा कि बीजिंग की बदले की कार्रवाई से भारत राजनैतिक और सैन्य परिस्थितियों में फंस जाएगा और 1962 के बाद गंभीर रणनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed