{"_id":"5f821fb10be57025e5418581","slug":"the-ganja-smuggling-accused-died-in-police-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: गांजा तस्करी के आरोपी की हिरासत में मौत के बाद 4 जेल अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: गांजा तस्करी के आरोपी की हिरासत में मौत के बाद 4 जेल अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
Sun, 11 Oct 2020 02:25 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में गांजा तस्करी के आरोपी की हिरासत में मौत और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यातना दिए जाने के संकेत मिलने के बाद जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि तस्करी के आरोपी समीर (32) के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिलने का खुलासा हुआ था। उसकी मौत 1 अक्तूबर को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में हुई थी। बेचैनी होने की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि हमने जेल के चार अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो उस दिन कोरोना के अग्रिम इलाज केंद्र में तैनात थे, जिस दिन आरोपी को भर्ती किया गया था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि समीर, उसकी पत्नी और दो अन्य लोगों को यहां 29 सितंबर को 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने यह गांजा आंध्र प्रदेश से खरीदा था। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी को 30 सितंबर को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्होंने भागने की कोशिश की, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
उन्होंने बताया कि समीर को 30 सितंबर की शाम को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन 1 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई थी।