फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The forest fire in the Dajuko valley of Nagaland is spreading further

लगातार फैल रही है नगालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी आग

Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 07 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The forest fire in the Dajuko valley of Nagaland is spreading further
नगालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी आग - फोटो : भारतीय वायुसेना

नगालैंड की दजुको घाटी के जंगल में लगी और भड़क रही है और अब यह पड़ोसी राज्य मणिपुर की पहाड़ियों की ओर फैल रही है। इस पर काबू पाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


एनडीआरएफ ने कहा कि उसने नगालैंड के कोहिमा जिले और मणिपुर के सेनापति जिले के प्रभावित इलाकों में सात टीमों को तैनात किया है जोकि जंगल की आग पर काबू पाने में जुटे अग्निशमन विभाग की सहायता कर रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पर्यटन स्थल के लिए मशहूर दजुको घाटी के जंगल में 29 दिसंबर को आग लग गई थी। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जंगल में लगी आग पहले नगालैंड तक ही सीमित थी लेकिन अब यह आग और भड़कने के साथ ही मणिपुर की पहाड़ियों की तरफ फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि वायुसेना के हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ और वन विभाग की टीम के अलावा पुलिसकर्मी भी आग बुझाने के काम में लगे रहे। दक्षिणी अंगामी क्षेत्र के दजुको रेंज में मंगलवार को दोपहर के बाद आग लगी थी। नगालैंड का प्रसिद्ध पर्यटक स्थल दजुको घाटी दजुको रेंज में ही स्थित है।

कोहिमा के जिला वन अधिकारी राजकुमार एम ने बताया कि वायुसेना के विमानों ने आग बुझाने के लिए 12 उड़ानें भरीं। नगालैंड पुलिस, वन विभाग, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। दजुको घाटी में आगे फैलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल पर निर्बाध संचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोहिमा पुलिस ने विस्वेमा गांव में कंट्रोल रूम बनाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed