फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The first case of Zika virus reported in Maharashtra, Zika virus in kerala

संकट: महाराष्ट्र में मिला जीका वायरस का पहला मामला, केरल में भी मिले दो और मरीज

Sat, 31 Jul 2021 10:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 31 Jul 2021 10:10 PM IST
सार

 जीका वायरस ने पुणे जिले की पुरंदर तहसील में एक 50 वर्षीय महिला मरीज को अपने चपेट में लिया है।

विज्ञापन
The first case of Zika virus reported in Maharashtra, Zika virus in kerala
जीका वायरस - फोटो : iStock

विस्तार

महाराष्ट्र में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने प्रेस को दिए एक बयान में कहा कि पुरंदर तहसील के बेलसर गांव में जीका वायरस से संक्रमित मरीज का पता चला है। 

विज्ञापन


पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) में 30 जुलाई को रक्त परीक्षण रिपोर्ट में एक 50 वर्षीय महिला को जीका वायरस संक्रमण का पता चला। यह महाराष्ट्र में पाया जाने वाला पहला मरीज है। संक्रमित मरीज को चिकनगुनिया भी था। हालांकि संबंधित मरीज पूरी तरह से ठीक हो गया है और फिलहाल उसे और उसके परिवार में किसी को भी कोई लक्षण नहीं है।
विज्ञापन


बेलसर गांव की आबादी 3,500 है और जुलाई की शुरुआत से ही बुखार के मरीज मिले थे। प्रेस को दिए बयान में कहा गया है कि पांच मरीजों के नमूने 16 जुलाई को एनआईवी पुणे भेजे गए थे। इनमें से तीन नमूनों में चिकनगुनिया पाया गया था। एनआईवी की टीम ने 27 से 29 जुलाई के बीच बेलसर और परिन्चे गांव का दौरा किया और 41 संदिग्ध मरीजों के रक्त के नमूने लिए थे। इनमें से 25 में चिकनगुनिया, तीन में डेंगू और एक जीका वायरस पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेलसर गांव का दौरा किया है। स्वास्थ्य विभाग गांव में घर-घर जाकर सर्वे करेगा। वहीं केरल की बात करें तो यहां भी दो और मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 63 हो गई है। वहीं इनमें से 60 लोग ठीक भी हो गए लेकिन तीन सक्रिय मरीज का इलाज चल रहा है। 

बता दें कि केरल में कोरोना के साथ-साथ जीका वायरस से भी संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को बताया था कि राज्य में जीका वायरस के पांच और मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 61 हो गई है। जिनमें से सात सक्रिय मामले हैं।


जॉर्ज ने कहा कि हम इन दिनों अधिकतम परीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को हमने 1.96 लाख से अधिक परीक्षण किए, गुरुवार को हमने 1.63 लाख से अधिक परीक्षण किए। इसलिए, हम और परीक्षण करने की कोशिश कर रहे हैं। जॉर्ज ने कहा कि हम सभी सकारात्मक मामलों का पता लगाना चाहते हैं, क्योंकि हम इन्हें घटाना चाहते हैं और यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आ पाए। हम स्थिति को नियंत्रण में लाना चाहते हैं, इसलिए हम अधिक से अधिक परीक्षण कर रहे हैं, इसलिए इन दिनों सकारात्मक मामले अधिक आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed