कुत्ते को छत से फेंकने वाला हुआ गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन मंजिला इमारत की छत से फेंके गए कुत्ते की जान आखिरकार बच गई है। मामला चेन्नई का है। सोसल मीडिया पर कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो वायरल होने के बाद एक एनजीओ की नजर घटना पर गई। इसके अलावा देशभर की मीडिया में पशु हिंसा की इस वारदात को प्रमुखता से जगह मिली, जिससे इस वारदात के बारे में सही जानकारी मिल सकी।
मीडिया खबरों के मुताबिक पशु अधिकारों के लिए काम कर रहे समाजसेवी श्रवण क्रिष्णन ने गोद लिए हुए कुत्ते की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की और उसकी सलामती की खबर दी।
कृष्णन के मुताबिक कुत्ते की पीछे की टांगे चोटिल हुई हैं, जिससे वह चल नहीं पा रहा है। कृष्णन ने कहा कि चोटिल कुत्ता अब भी अपनी पूंछ हिलाकर अपने ऊपर हुए जुल्म की गवाही दे रहा है, ये देख उनका दिल बैठा जाता है। कृष्णन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आरोपियों को लेकर पहुंच रहे हैं उनके माता-पिता
वारदात में शामिल दो आरोपियों के बारे में जानकारी मिली है। आरोपी स्टूडेंट हैं। कुत्ते को छत से फेंकने वाले आरोपी का नाम गौतम सुदर्शन बताया जा रही है तो वहीं आशीष पाल ने वीडियो को शूट किया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कुत्ते को छत से फेंकने वाला वीडियो करीब हफ्ते भर पहले शूट किया गया था। मंगलवार को यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्स ऐप पर वायरल हो गया था। आरोपी सुदर्शन और पाल को उनके सहपाठियों ने पहचाना, जो कि तमिलनाडु के माधा मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं।
33 सेकेंड की वीडियो क्लिप में स्लो मोशन में कुत्ते को छत से नीचे फेंकते हुए दिखाया गया है। इस दौरान कुत्ते को छत से फेंकने वाला आरोपी कैंमरे में मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल ने आरोपियों और घटना की सही जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए बतौर इनाम देने की घोषणा की थी।