फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   the demand of Bharat Ratna for Soniya and Mayawati, pinned Nitish said get it done before

सोनिया, मायावती को ‘भारत रत्न‘ की मांग पर नीतीश की चुटकी, बोले- पहले ही दिलवा देते

Wed, 06 Jan 2021 06:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
the demand of Bharat Ratna for Soniya and Mayawati, pinned Nitish said get it done before
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बसपा प्रमुख मायावती को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न‘ देने की मांग उठी है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को चुटकी ली है। 
विज्ञापन


दरअसल उत्तराखंड के पूर्व सीएम व वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मंगलवार को यह मांग की थी। पत्रकारों ने जब इस पर नीतीश कुमार की राय जानी तो, उन्होंने चुटीले अंदाज में कहा, ‘सब लोगों को मांग करने का अधिकार है, उन लोगों के पास तो पहले सरकार थी, आज मांग कर रहे हैं, पहले ही दिलवा देते।‘
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हरीश रावत ने मांग करते हुए कहा था...
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने ट्वीट कर कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व बसपा प्रमुख मायावती दोनों ही प्रखर राजनीतिक व्यक्तित्व हैं। उनकी राजनीति से सहमत या असहमत हुआ जा सकता है। रावत ने लिखा, ‘इस बात से इंकार नहीं कर सकते कि सोनिया जी ने भारतीय महिला की सामाजिक गरिमा और सामाजिक समर्पण व जनसेवा के मापदंडों को नई ऊंचाई व गरिमा प्रदान की है। मायावती जी ने वर्षों से पीड़ित-शोषित लोगों के मन में एक अद्भुत विश्वास का संचार किया है। भारत सरकार को चाहिए कि इस वर्ष इन दोनों को भारत रत्न देकर अलंकृत करे।‘ रावत के इस ट्वीट के सियासी निहितार्थ भी खोजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed