फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the Delhi Diplomacy Summit children and women upliftment will discuss in virtual program held on July 24-25 by model united nations

दिल्ली डिप्लोमेसी समिट: वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे युवा, मिलेगा अपनी आवाज उठाने का मौका

Mon, 05 Jul 2021 01:34 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 05 Jul 2021 01:34 PM IST
सार

दिल्ली डिप्लोमेसी समिट के इस कार्यक्रम में दुनिया भर के लोग शामिल होंगे, जिसमें वैश्विक मुद्दों पर युवाओं को चर्चा और बहस के साथ-साथ अपनी आवाज उठाने का मौका दिया जाएगा। इस आयोजन से अमर उजाला मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है।

विज्ञापन
the Delhi Diplomacy Summit children and women upliftment will discuss in virtual program held on July 24-25 by model united nations
दिल्ली डिप्लोमेसी समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं और बच्चों के उत्थान पर चर्चा करने के लिए 24 और 25 जुलाई को 'द दिल्ली डिप्लोमेसी समिट' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद पर भी बातचीत होगी। बता दें कि इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। वहीं, बतौर मुख्य अतिथि संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण के छठे कार्यकारी निदेशक व संयुक्त राष्ट्र के अवर महासचिव एरिक सोलहेम, छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल, आईएएस अधिकारी व रक्षा मंत्रालय में सचिव शेखर दत्त और लोकसभा के पूर्व सदस्य निनॉन्ग एरिंग भी शिरकत करेंगे। इस आयोजन से अमर उजाला मीडिया पार्टनर के रूप में जुड़ा है। 
विज्ञापन


इन मुद्दों पर होगी चर्चा
जानकारी के मुताबिक, 24-25 जुलाई को होने वाली यह बैठक वर्चुअल होगी। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) इस वक्त महिलाओं और बच्चों पर विशेष जोर दे रही है। साथ ही, उनके संघर्ष समाधान के लिए मानवाधिकारों के संरक्षण और संवर्धन पर विचार-विमर्श कर रही है। यह बैठक का मुख्य मुद्दा रहेगा। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र महासभा व निरस्त्रीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा समिति इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद पर चर्चा कर रही है, जिसके बारे में भी रूबरू कराया जाएगा। साथ ही, कोरोना महामारी के संबंध में केंद्र व राज्यों के बीच होने वाली बहस के मुद्दों पर भी बातचीत होगी। इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन मॉडल यूनाइटेड नेशंस कर रही है। 
विज्ञापन


क्या है मॉडल यूनाइटेड नेशंस?
बता दें कि मॉडल यूनाइटेड नेशंस संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अकैडमिक संस्था है, जिसके छात्र विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हैं। साथ ही, वास्तविक दुनिया के मुद्दों को उनके नियत देश की नीतियों और दृष्टिकोणों के साथ हल करने का प्रयास करते हैं। इस संस्था की टीम में करीब 40 लोग शामिल हैं, जो संस्थापक अध्यक्ष, महासचिव, महानिदेशक, सचिवालय, आयोजन समिति और कैंपस एंबेसडर जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। भारत के अलावा इस संस्था के प्रतिनिधि बांग्लादेश, नेपाल, पाकिस्तान, ब्राजील, सिंगापुर, अमेरिका, न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी और तिमोर-लेस्ते आदि देशों में भी हैं। दिल्ली डिप्लोमेसी समिट के इस कार्यक्रम में दुनिया भर के लोग शामिल होंगे, जिसमें वैश्विक मुद्दों पर युवाओं को चर्चा और बहस के साथ-साथ अपनी आवाज उठाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लिंक से कर सकते हैं पंजीकरण
https://docs.google.com/forms/d/1UP2FnvMIEZtR18eJmE0VJG_2rIezNwZuI8guzYTUijs/viewform?edit_requested=true


वेबसाइट: https://thedelhidiplomacys.wixsite.com/mysite
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed