फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The current session of Parliament can increase for two weeks

दो हफ्ते बढ़ सकता है संसद का वर्तमान सत्र, गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा सांसदों को किया आगाह

Wed, 24 Jul 2019 02:18 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 24 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
The current session of Parliament can increase for two weeks
संसद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सरकार ने संसद के वर्तमान सत्र को दो हफ्ते बढ़ाने का फैसला किया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों को सत्र का समय बढ़ने की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार सत्र के लिए सूचीबद्ध सभी 25 बिल पारित कराना चाहती है। हालांकि सत्र बढ़ाने को लेकर सरकार ने अब तक विपक्षी दलों से बातचीत नहीं की है।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि शाह ने बैठक में सांसदों से कहा कि लंबित बिलों को पारित कराने के लिए अवधि बढ़ाई जाएगी। भावी कार्यक्रम तैयार करते समय सांसद इसका ध्यान रखें। एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री ने भी सत्र बढ़ाने की पुष्टि की। इस संबंध में सरकार की ओर से बुधवार या बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों से बातचीत की जाएगी। अहम बिलों के लिए सरकार 10 बैठकें बढ़ाने के मूड में है। अगर ऐसा हुआ तो वर्तमान सत्र 9 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


जल संकट पर प्रस्तुति

पीएम मोदी की उपस्थिति में हुई बैठक में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल संकट पर लंबी प्रस्तुति दी। इसके बाद शाह ने कहा कि सांसदों को इस संकट को दूर करने की तैयारी करनी चाहिए। अपने-अपने इलाकों में जल संकट को दूर करने के उपाय तलाशने होंगे। बैठक में निवर्तमान संगठन महासचिव रामलाल को विदाई दी गई। जबकि नवनियुक्त संगठन महासचिव बीएल संतोष से सांसदों का परिचय कराया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed