{"_id":"601d73e224edec56385f281a","slug":"the-couple-murdered-a-six-year-old-son-of-a-neighbor-in-beed-carried-out-on-suspicion-of-black-magic","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने किया पड़ोसी के छह साल के बेटे का कत्ल, काले जादू के शक में अंजाम दी वारदात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दंपती ने किया पड़ोसी के छह साल के बेटे का कत्ल, काले जादू के शक में अंजाम दी वारदात
Fri, 05 Feb 2021 10:06 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
महाराष्ट्र के बीड जिले के एक गांव में एक दंपती ने छह साल के एक बच्चे का कत्ल कर दिया। दरअसल, आरोपी दंपती की भैंस कुछ दिन पहले मर गई थी। उन्हें शक था कि उनके पड़ोसी काला जादू करते हैं, जिसके चलते उनकी भैंस मर गई। ऐसे में उन्होंने बच्चे की हत्या कर दी। महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार (5 फरवरी) को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
3 फरवरी को हुई घटना
पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार (3 जनवरी) को रत्नागिरी गांव में हुई। इस मामले में आरोपी रोहिदास सपकाल और उसकी पत्नी देवयीबाई को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि छह साल का बच्चा गांव के बाहरी इलाके में स्थित एक स्कूल के पास बुधवार को अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। अचानक वह लापता हो गया। कुछ देर बाद वह स्कूल के पास मिला। स्थानीय लोग उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस वजह से अंजाम दी वारदात
सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) लक्ष्मण केंद्रे ने बताया कि आरोपी दंपती के पास एक भैंस थी, जिसकी हाल ही में मौत हो गई थी। उन्हें संदेह था कि लड़के के परिवार ने काला जादू किया, जिससे उनकी भैंस की मौत हो गई। ऐसे में उन्होंने बदला लेने के लिए बच्चे को पकड़ लिया और अपने घर ले गए। उन्होंने गला दबाकर बच्चे की हत्या कर दी और शव स्कूल के पास फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दंपती और लड़के के माता-पिता रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन