फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The country needs a lot of things, but we dont have a lot of time said Chief Justice ranjan gogoi

देश को बहुत चीजों की जरूरत, लेकिन हमारे पास समय बहुत कम : चीफ जस्टिस 

Thu, 07 Mar 2019 05:07 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 07 Mar 2019 05:07 AM IST
विज्ञापन
The country needs a lot of things, but we dont have a lot of time said Chief Justice ranjan gogoi

‘देश को लड़ाकू विमानों की जरूरत है। देश को शिक्षकों की जरूरत है। देश को बहुत चीजों की जरूरत है, लेकिन दुख की बात है कि हमारे पास समय बहुत कम है।’ चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने बुधवार को अयोध्या और राफेल मामलों की सुनवाई के बाद सीट छोड़ने से पहले यह बयान दिया। चीफ जस्टिस ने यह टिप्पणी उस वक्त की जब दिन के आखिर में एक वकील ने शिक्षक भर्ती मामले का उल्लेख करने की कोशिश की। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस गोगोई ने बुधवार को तीन अलग-अलग पीठ में शामिल थे। वह पहले जस्टिस एके सीकरी और एसए बोबडे के साथ पीठ में बैठे। जस्टिस सीकरी का यह सुप्रीम कोर्ट में आखिरी कार्यदिवस था, लिहाजा परंपरा के अनुसार सेवानिवृत्त होने वाले जज अंतिम दिन चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पीठ में बैठते हैं। इसके बाद चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने अयोध्या मामले की सुनवाई की और उसके बाद उनकी अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने राफेल मामले की सुनवाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed