फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The country first without engine train will run on track from October 29

29 अक्तूबर से पटरी पर दौड़ेगी देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन

Thu, 25 Oct 2018 03:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Thu, 25 Oct 2018 03:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
The country first without engine train will run on track from October 29

देश की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन के ट्रायल की शुरुआत 29 अक्तूबर से होगी। ‘ट्रेन 18’ नाम की यह ट्रेन 30 साल पुरानी शताब्दी का स्थान लेगी। यह ट्रेन ‘सेल्फ प्रपल्शन मॉड्यूल’ पर 160 किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार तक चल सकती है। इस ट्रेन को शहर में स्थित इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा 18 महीने में विकसित किया गया है। आईसीएफ के महाप्रबंधक सुधांशु मणि ने बताया कि इसकी प्रतिकृति बनाने में 100 करोड़ रुपये की लागत आई। 


loader

बाद में इसके उत्पादन की लागत कम हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इसका अनावरण 29 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके बाद तीन या चार दिन फैक्ट्री के बाहर इसका परीक्षण किया जाएगा। बाद में इसे रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड आर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) को को आगे के परीक्षण के लिए सौंप दिया जायेगा। इस ट्रेन के मध्य में दो एक्जिक्यूटिव कंपार्टमेंट होंगे। प्रत्येक में 52 सीट होंगी। वहीं सामान्य कोच में 78 सीटें होंगी।

160 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी रफ्तार

शताब्दी की गति 130 किलोमीटर प्रति घंटे है जबकि यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकेगी। यदि ‘ट्रेन18’ की गति के मुताबिक पटरी बना ली जाए तो यह शताब्दी एक्सप्रेस के मुकाबले 15 प्रतिशत कम समय लेगी। ‘ट्रेन18’ में जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली के अलावा अलग तरह की लाइट, आटोमेटिक दरवाजे और सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed