{"_id":"5c2d442abdec2256be1ee93d","slug":"the-cost-of-oil-in-the-country-reached-the-base-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"लागत के बराबर पहुंचे देश में तेल के दाम, थम सकते हैं घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लागत के बराबर पहुंचे देश में तेल के दाम, थम सकते हैं घटना
Thu, 03 Jan 2019 04:37 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Thu, 03 Jan 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अब देश में पेट्रोल-डीजल के दाम उनकी रिफाइनिंग में आ रही लागत के लगभग बराबर पहुंच गए हैं। इसका मतलब है कि पिछले कई महीने से घट रहे तेल के दाम अब स्थिर हो सकते हैं। साथ ही इन कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि दामों में इतनी कमी के बावजूद उनका फिलहाल अपनी तरफ से दी जा रही 1 रुपये लीटर की सब्सिडी का घाटा पूरा करने के लिए दामों में बढ़ोतरी का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि 4 अक्तूबर को सरकार ने तेल के बढ़ते दामों पर अंकुश लगाने के लिए एक्साइज ड्यूटी में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कमी की थी और सरकारी तेल कंपनियों को भी प्रति लीटर 1 रुपये की कटौती वहन करने का आदेश दिया था। प्रति लीटर 2.50 रुपये की इस कमी का तत्काल प्रभाव अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच चुके तेल के दामों के घटने के रूप में सामने आया था।
विज्ञापन
इस 1 रुपये प्रति लीटर की कमी के चलते इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के राजस्व को करीब 4500 करोड़ रुपये का झटका लगा था। लेकिन आईओसी चेयरमैन संजीव सिंह ने यहां कहा, हमारा यह घाटा पूरा करने का इरादा नहीं है। हमने सरकार के कहने पर दामों में 1 रुपया प्रति लीटर की सब्सिडी दी थी, लेकिन इसके बाद दामों में आई कमी का लाभ हमने हर दिन ग्राहकों को ही दिया है।
विज्ञापन