फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The cost for heart operations is higher in India than richer countries

इन अमीर देशों के मुकाबले भारत में महंगा है दिल का ऑपरेशन

Sun, 02 Sep 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 02 Sep 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
The cost  for heart operations is higher in India than richer countries

हार्ट की बीमारी का इलाज भारत में सबसे महंगा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एशिया के सात देशों के मुकाबले भारत में इसके इलाज के दौरान काफी खर्च आता है। वहीं अमीर देशों में देखें तो दक्षिण कोरिया की प्रति व्यक्ति आय भारत से साढ़े पांच गुना ज्यादा है फिर भी वहां इस इलाज में कम खर्च आता है।

विज्ञापन


करीब 50 प्राइवेट अस्पतालों में की गई रिसर्च से ये बात सामने आई है। साल 2011 से 2014 के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि भारत में एंजियोप्लास्टी (धमनियों में रुकावट के आने पर इन्हें खोलने के लिए एंजियोप्लास्टी सर्जरी की जाती है) का खर्चा सिंगापुर से भी ज्यादा है। लेकिन इसके इलाज से संबंधित कई प्रक्रियाएं ऐसी भी हैं जो चीन और थाईलैंड से सस्ती हैं। लेकिन दक्षिण कोरिया और वियतनाम से महंगी है।
विज्ञापन


चीन और थाईलैंड की प्रति व्यक्ति आय भारत से 2 गुना ज्यादा है। वहीं वियतनाम की प्रतिव्यक्ति आय भारत के ही बराबर है। वहीं चीन में ज्यादातर प्रक्रिया भारत से 13-25 फीसदी अधिक महंगी हैं। वियतनाम की बात करें तो यहां केवल 6 फीसदी स्वास्थ्य सेवाएं ही निजी हाथों में हैं। जिस कारण यहां इलाज सस्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जानकारी एक जर्नल में पब्लिश अध्ययन पर आधारित है। जिसमें विभिन्न देशों में हार्ट के इलाज संबंधित प्रक्रियाओं में खर्चे की तुलना की गई है। इसमें ईसीजी, कार्डियक मार्कर, इको कार्डियोलॉजी, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी में आने वाले खर्चे को शामिल किया गया है। चलिए आंकड़ों के जरिए आपको बताते हैं कि भारत और बाकी देशों में कितना महंगा और कितना सस्ता है हार्ट का इलाज-

आंकड़ों में देखें कहां कितने में होता है इलाज

The cost  for heart operations is higher in India than richer countries

क्रय-शक्ति समता डॉलर (पर्चेजिंग पावर पैरिटी- (PPP)) अंतर्राष्ट्रीय विनिमय का एक सिद्धांत है जिसके अनुसार विभिन्न देशों में एकसमान वस्तुओं की कीमत समान रहती है। जिसके आधार पर देश अपने बाजारों में कुछ सामान खरीद सकते हैं। 

                            
                           
                                          
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed