फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Center has merged four existing President's Gallantry Medals into one medal with immediate effect

फैसला: चार सेवाओं के लिए अब एक ही राष्ट्रपति वीरता पदक; पुलिस, होमगार्ड, अग्निश्मन और गृह रक्षक पदकों का विलय

Tue, 17 Oct 2023 04:32 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 17 Oct 2023 04:32 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने तत्काल प्रभाव से चार मौजूदा राष्ट्रपति वीरता पदक को एक पदक में मिला दिया है। 'वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक' नाम से एक पदक मिलेगा। 

विज्ञापन
The Center has merged four existing President's Gallantry Medals into one medal with immediate effect
राष्ट्रपति वीरता पदक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक, राष्ट्रपति पुलिस अग्निश्मन सेवा पदक, सराहनीय सेवा के लिए गृह रक्षक और नागरिक रक्षक पदक का एक में ही विलय कर दिया है। अब इन चारों सेवाओं के लिए एक ही वीरता पदक होगा जिसे राष्ट्रपति वीरता पदक के नाम से जाना जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा। यह कदम केंद्र और राज्य पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अन्य संबंधित क्षेत्रों के विभागों और संगठनों के लिए सम्मान को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। अब शौर्य के लिए राष्ट्रपति पदक, शौर्य के लिए पुलिस पदक, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक सभी सेवाओं के लिए एक होंगे।
विज्ञापन


वीरता पदक जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने, किसी कैदी को पकड़ने या उनके भागने को रोकने में योग्यता के विशिष्ट वीरतापूर्ण कार्यों के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर की जाती है। इनकी घोषणा उसी समय होगी, लेकिन प्रत्येक श्रेणी के लिए पुरस्कारों का दायरा बढ़ा दिया गया है। उक्त अधिसूचना की प्रतियां सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के मुख्य सचिवों, गृह सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को भी भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति वीरता पदक के बारे में
राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी); जीवन और संपत्ति को बचाने या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के प्रदर्शन के आधार पर प्रदान किया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है तथा सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण आधारित मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर अग्निशमन सेवाओं, नागरिक सुरक्षा तथा होम गार्डस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक के साथ-साथ वीरता पदक और मेधावी सेवा पदक प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed