फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The bridge being built for the bullet train project in Gujarat collapsed, many people feared to be trapped

Gujarat: गुजरात में निर्माण स्थल से कंक्रीट ब्लॉक ढहे, तीन लोगों की मौत, बुलेट ट्रेन परियोजना का चल रहा था काम

Tue, 05 Nov 2024 10:17 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद Published by: बशु जैन Updated Tue, 05 Nov 2024 10:17 PM IST
सार

माही नदी पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर चार मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। आणंद पुलिस और अग्निशमन विभाग ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

विज्ञापन
The bridge being built for the bullet train project in Gujarat collapsed, many people feared to be trapped
आणंद में कंक्रीट ब्लॉक गिरने के बाद फंसे मजदूरों को बाहर निकालते बचाव दल के सदस्य। - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के आणंद में एक निर्माण स्थल से कंक्रीट के ब्लॉक ढह गए। इसमें चार मजदूर फंस गए। इनमें से तीन की मौत हो गई। निर्माण स्थल पर बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए काम चल रहा था। मौके पर आणंद पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया कि माही नदी पर बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण स्थल पर चार मजदूर कंक्रीट ब्लॉकों के बीच फंस गए। क्रेन के जरिये बचाव अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक गौरव जसानी ने बताया कि घटना वसाड गांव के पास हुई। आणंद के अग्निशमन अधिकारी धर्मेश गौर ने कहा कि दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हमने मलबा साफ कर दिया। बचाए गए दो लोगों को अस्पताल भेज दिया गया। इनमें एक की मौत हो गई है। दो और शव भी बरामद किए गए हैं। घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
12 पुलों का निर्माण कार्य हुआ पूरा
मुंबई से अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन चलाने को लेकर काम तेजी से चल रहा है।  गुजरात में 20 नदी पुलों में से 12 नदी पुल का निर्माण पूरा किया जा चुका है। अन्य पुल जो पूरे हो चुके हैं वे धाधर (वडोदरा जिले), मोहर और वात्रक (दोनों खेड़ा जिले में) नदियों पर हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना गुजरात (352 किमी) और महाराष्ट्र (156 किमी) को कवर करती है। इसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद/नडियाद, अहमदाबाद और साबरमती में कुल 12 स्टेशन बनाने की योजना है।


तीन घंटे में पूरी होगी 508 किमी की दूरी
एनएचएसआरसीएल के अधिकारियों ने बताया, मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी बुलेट ट्रेन से तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी, जो अभी 6 से 8 घंटे में होती है। गुजरात के नवसारी जिले में खरेरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य 29 अक्तूबर को पूरा किया गया। खरेरा अंबिका नदी की सहायक नदियों में से एक है, जो गुजरात और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्र में वांसदा तालुका की पहाड़ियों से निकलती है। नदी वापी बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 45 किमी और बिलिमोरा स्टेशन से 6 किमी दूर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed