फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The body of Shiv Sena MLA Mangesh Kudalkar wife Rajani was found hanging at her residence in Mumbai news in Hindi

मुंबई: शिवसेना विधायक की पत्नी की मौत, घर में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Sun, 17 Apr 2022 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 17 Apr 2022 10:53 PM IST
सार

मुंबई में शिवसेना के विधायक मंगेश कुडालकर की पत्नी रजनी का शव उनके आवास में लटकता पाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
The body of Shiv Sena MLA Mangesh Kudalkar wife Rajani was found hanging at her residence in Mumbai news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को शिवसेना के विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी का शव उनके आवास में लटकता पाया गया। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया है कि रजनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। मंगेश मुंबई की कुर्ला विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

विज्ञापन

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना विधायक मंगेश कुदालकर की पत्नी रजनी कुदालकर का शव कुर्ला पूर्व के नेहरू नगर इलाके की डिग्निटी कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में उनके फ्लैट में रात करीब साढ़े आठ बजे फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


नेहरू नगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि वजह अभी साफ नहीं है।’’उन्होंने बताया कि इस संबंध में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट  (एडीआर) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed