फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The body of a woman drowned in a sewer, found in sea in Mumbai, investigation into the incident started

मुंबई के नाले में बही महिला का शव समुद्र में मिला, घटना की जांच शुरू

Tue, 06 Oct 2020 06:20 AM IST
Rajeev Rai अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 06 Oct 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman drowned in a sewer, found in sea in Mumbai, investigation into the incident started
सांकेतिक तस्वीर

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक 32 वर्षीय महिला नाले में गिरी और दो दिन बाद उसकी लाश समुद्र में पाई गई। मामला असल्फा का है जहां शनिवार शाम को हुई मूसलाधार बारिश के दौरान एक महिला खुले गटर में गिरकर बह गई। उस महिला का शव हाजी अली समुद्र में पाया गया है। मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) दोनों ने ही इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक का नाम शीतल भानुशाली है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासु ने उपायुक्त से जांच कराने का आदेश दिया है। वेलरासु ने कहा कि जांच रिपोर्ट 15 दिन में मिल जाएगी। घटना की जांच में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाएंगे। उधर, ताड़देव पुलिस ने भी जांच शुरू की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गटर की जाली दुर्घटना के चार दिन पहले से खुली थी। इसके लिए बीएमसी जिम्मेदार है। इस घटना से बॉम्बे अस्पताल के डॉ. दीपक अमरापुरकर की याद फिर ताजा हो गई है। डॉ. अमरापुरकर वर्ष 2017 में बारिश के दौरान एल्फिस्टन इलाके में खुले गटर में गिर गए थे। उनका शव वरली-कोलीवाडा के समुद्र में मिला था। पिछले वर्ष जुलाई में गोरेगांव में एक 3 साल का बच्चा भी गटर में गिरकर बह गया था।
विज्ञापन


शीतल भानुशाली का शव असल्फा से करीब 22 किलोमीटर दूर हाजी अली समुद्र में बह कर आ गया। बीएमसी के अधिकारी इस पर आश्चर्य जता रहे हैं। उनका कहना है कि असल्फा से हाजी अली की दूरी कम से कम 20 से 22 किमी है। महिला का शव बहकर सीधे हाजी अली के समुद्र में आ गिरा जो कि संभव नहीं लग रहा है क्योंकि गटर की लाइन के बीच-बीच में कचरा निकालने के लिए जगह-जगह मोटी-मोटी जालियों की ग्रिल लगी है। असल्फा से आगे साकीनाका में लगी ग्रिल से प्रतिदिन रुके हुए कचरे को निकाला जाता है। असल्फा से आनेवाली नाले की लाइन मीठी नदी से माहिम में आकर मिली है। इसलिए बहकर आने पर शव माहिम में मिलना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed