फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The army is ready for a long deployment of LAC in eastern Ladakh in every respect

सेना एलएसी पर लंबी तैनाती के लिए तैयार, सर्दियों के लिए हो रहे पूरे इंतजाम

Wed, 12 Aug 2020 12:16 AM IST
संदीप भट्ट अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Aug 2020 12:16 AM IST
सार

  • सेना के शीर्ष अधिकारियों के दल ने संसदीय समिति को दी सीमा पर हालात की जानकारी
  • चीन से बातचीत से हल निकलने में लग सकता है वक्त, सेना किसी भी हालात के लिए तैयार

विज्ञापन
The army is ready for a long deployment of LAC in eastern Ladakh in every respect

विस्तार

सेना के शीर्ष अधिकारियों के दल ने संसदीय समिति को यह जानकारी दी कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबी तैनाती के लिए सेना हर लिहाज से तैयार है। भीषण सर्दियों में भी तैनाती की तैयारी की जा रही है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत की अगुवाई में शीर्ष सैन्य अधिकारियों के दल ने संसदीय समिति को एलएसी के हालात से अवगत कराया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जनरल रावत ने समिति को बताया कि चीन के साथ बातचीत से एलएसी पर हालात सामान्य करने में वक्त लग सकता है। दोनों पक्षों को सैनिकों को पीछे हटाने में लंबा समय लग सकता है। हालांकि, सेना किसी भी स्थिति के लिए तैयार है। पूर्वी लद्दाख में कम से कम पांच इलाकों में दोनों सेनाएं आमने सामने हैं।
विज्ञापन


संसदीय समिति को जानकारी दी गई कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर चीन ने कई जगहों पर घुसपैठ कर बैठा है। मई से पहले तिब्बत इलाके में फौजी अभ्यास के बहाने चीन ने यह हरकत की है। साथ ही चीनी सेना ने करीब 40,000 फौज के साथ भारी साजोसामान की भी तैयारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी हर सेक्टर में पूरी तरह तैनाती की है। अगले महीने शुरू होने वाली असहनीय ठंड में भी फौज की कारगर तैनाती के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। कई सेक्टर में भारतीय  सेना की सैन्य व सामरिक स्थिति चीन के मुकाबले मजबूत है।

विश्वास बहाली के किए जा रहे उपाय

सेना ने कहा है कि चीन से साथ पिछले कुछ महीनों में पनपी विश्वास की कमी को फिर से बहाल करने की कोशिश हो रही है। कूटनीतिक और विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के अलावा कोर कमांडर स्तर की पांच दौर की बातचीत हो चुकी है। हालांकि, उसका अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। सेना ने बताया कि चीन कई मसलों पर अतार्किक बातें कर रहा है, जिसे नहीं माना जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed